Headlines

Mukteshwar: मुक्तेश्वर में 4.54 करोड़ की लागत से बनेगी सरफेस पार्किंग और प्लाजा, कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया भूमि पूजन

Mukteshwar: मुक्तेश्वर में 4.54 करोड़ की लागत से बनेगी सरफेस पार्किंग और प्लाजा, कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया भूमि पूजन
शेयर करे-

Mukteshwar: भीमताल विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत पुलिस थाना मुक्तेश्वर के समीप ₹454.68 लाख की लागत से बनने वाले सरफेस पार्किंग एवं प्लाजा निर्माण कार्य का कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने विधिवत भूमि पूजन कर शुभारंभ किया। लंबे समय से स्थानीय लोगों द्वारा पार्किंग की मांग की जा रही थी, जिसके धरातल पर उतरने से क्षेत्रवासियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

पार्किंग और प्लाजा के निर्माण के बाद मुक्तेश्वर में आने वाले पर्यटकों, श्रद्धालुओं और स्थानीय निवासियों को वाहन पार्क करने की बेहतर सुविधा मिलेगी। इससे पर्यटन सीजन के दौरान लगने वाले जाम की समस्या को कम करने और क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को अधिक सुगम एवं व्यवस्थित बनाने में मदद मिलेगी।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने कहा कि मुक्तेश्वर प्रमुख पर्यटन और धार्मिक स्थलों में शामिल है। क्षेत्र में आवश्यक सुविधाओं का विस्तार सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि पार्किंग एवं प्लाजा के निर्माण से यातायात व्यवस्था में सुधार के साथ स्थानीय व्यापार और पर्यटन गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा। क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं।

कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष रामगढ़ अंकित पांडे, मंडल अध्यक्ष धारी कृष्ण चंद्र, जिला पंचायत सदस्य ज्योति आर्या, कमलेश बिष्ट, गुडू नयाल, संजय नयाल, पवन डंगवाल, कृष्णा बिष्ट, हरेंद्र नयाल, राजेंद्र कुमार सहित कई जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *