Headlines

Dehradun: उत्तराखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक बदलाव, रिद्धिम अग्रवाल से कानून व्यवस्था हटाकर नीलेश आनंद भरणे को मिली जिम्मेदारी

Dehradun: उत्तराखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक बदलाव, रिद्धिम अग्रवाल से कानून व्यवस्था हटाकर नीलेश आनंद भरणे को मिली जिम्मेदारी
शेयर करे-

Dehradun: उत्तराखंड पुलिस विभाग में शासन स्तर पर एक अहम प्रशासनिक बदलाव किया गया है। पुलिस मुख्यालय में कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी संभाल रहीं आईपीएस अधिकारी रिद्धिम अग्रवाल से यह जिम्मेदारी वापस ले ली गई है। अब कानून व्यवस्था की कमान आईपीएस अधिकारी नीलेश आनंद भरणे को सौंपी गई है।

गृह सचिव शैलेश बगौली की ओर से जारी आदेश के अनुसार रिद्धिम अग्रवाल के पास अब CCTNS और SCRB की जिम्मेदारी रहेगी। खास बात यह है कि कानून व्यवस्था का दायित्व हटाए जाने के बाद आदेश में उन्हें कोई नई जिम्मेदारी नहीं दी गई है।

रिद्धिम अग्रवाल इससे पहले आईजी कुमाऊं जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाल चुकी हैं। इसके अलावा वह शासन में गृह विभाग में विशेष सचिव के पद पर भी सेवाएं दे चुकी हैं। वर्तमान में पुलिस मुख्यालय में कानून व्यवस्था से जुड़ी जिम्मेदारी उनके पास थी।

वहीं, आईपीएस नीलेश आनंद भरणे के कार्यक्षेत्र में अब कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी भी शामिल हो गई है। उनके पास पहले से साइबर, STF और ANTF के साथ निदेशक FSL की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां हैं।

रिद्धिम अग्रवाल से कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी अचानक वापस लिए जाने के बाद पुलिस महकमे और प्रशासनिक स्तर पर चर्चाएं शुरू हो गई हैं। हालांकि शासन की ओर से इस बदलाव के पीछे की कोई वजह सार्वजनिक तौर पर नहीं बताई गई है। ऐसे में इसके कारणों को लेकर किसी तरह का निष्कर्ष निकालना उचित नहीं होगा।

फिलहाल आदेश के अनुसार कानून व्यवस्था से जुड़े कार्यों की जिम्मेदारी अब आईपीएस नीलेश आनंद भरणे संभालेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *