Headlines

Haldwani: बियरशिबा सीनियर सेकेंडरी स्कूल में मातृदिवस उत्सव धूमधाम से सम्पन्न, बच्चों की प्रस्तुतियों ने जीता दिल

Haldwani: बियरशिबा सीनियर सेकेंडरी स्कूल में मातृदिवस उत्सव धूमधाम से सम्पन्न, बच्चों की प्रस्तुतियों ने जीता दिल
शेयर करे-

Haldwani: हल्द्वानी स्थित बियरशिबा सीनियर सेकेंडरी स्कूल में शुक्रवार को मातृदिवस के अवसर पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने रंगारंग प्रस्तुतियों के माध्यम से माँ के प्रति प्रेम, सम्मान और भावनाओं को अभिव्यक्त किया। कार्यक्रम में विद्यालय की संस्थापिका एवं प्रबंधन निरुपमा भट्ट तलवार, प्रबंधक तिलक राज तलवार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। प्रधानाचार्या श्रीमती मीना सती, सलाहाकार श्रीमती के दत्त, प्रशासनिक अधिकारी निशा सिंह एवं एचओडी श्रीमती अनीता बिष्ट ने पुष्पगुच्छ भेंट कर अतिथियों का स्वागत किया। इसके बाद दीप प्रज्ज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

कार्यक्रम का संचालन प्राइमरी वर्ग के विद्यार्थियों नक्श, आराध्या, शिवम और अनवेशा ने किया। अध्यापक विक्की लाल और तारा जोशी के नेतृत्व में सीनियर वर्ग के विद्यार्थियों ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। प्रधानाचार्या मीना सती ने सभी माताओं को मातृदिवस की शुभकामनाएँ देते हुए उनके त्याग और स्नेह को जीवन की सबसे बड़ी शक्ति बताया।

अध्यापिका अंजू बिष्ट के निर्देशन में जिज्ञासा बिष्ट, दिव्यांश, लक्षिता, प्रियंका और जयांश ने माँ पर अपने भावुक विचार प्रस्तुत किए, जिन्हें सुनकर उपस्थित अभिभावकों की आँखें नम हो गईं। वहीं अध्यापिका गार्गी कौशिक और खुशी शर्मा के नेतृत्व में नर्सरी, एलकेजी और यूकेजी के बच्चों ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर खूब तालियाँ बटोरीं।

अध्यापिका भावना मेहरा के निर्देशन में प्रियंका सुनोरी और नैना धामी ने माँ पर कविता पाठ किया। श्रीमती रुची देवलीया के नेतृत्व में कक्षा 5, 6 और स्पेशल छात्राओं द्वारा प्रस्तुत नृत्य ने कार्यक्रम में आकर्षण बढ़ाया। जूनियर कॉर्डिनेटर एकता भाकुनी एवं अध्यापिका पूजा नेगी द्वारा अभिभावकों के लिए विभिन्न गेम्स आयोजित किए गए, जिनमें सभी ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। नर्सरी कक्षा के अभिभावकों द्वारा की गई रैम्प वॉक कार्यक्रम का विशेष आकर्षण रही।

एलकेजी छात्र दक्ष डाला की माता श्रीमती विनिता डाला ने नृत्य प्रस्तुति दी, जबकि छात्रा जेसिका सिंह की माता श्रीमती उमा ने गीत और प्रेरणादायी वक्तव्य प्रस्तुत कर खूब सराहना बटोरी। कार्यक्रम के अंत में एचओडी श्रीमती अनीता बिष्ट ने कहा कि माँ का स्थान जीवन में सर्वोच्च होता है और उनका आशीर्वाद ही सफलता की सबसे मजबूत नींव है। उन्होंने कहा कि मातृदिवस केवल उत्सव नहीं बल्कि माताओं के त्याग, समर्पण और प्रेम को नमन करने का अवसर है।

कार्यक्रम का संचालन अध्यापिका अंजू बिष्ट ने किया। अंत में विद्यालय परिवार की ओर से उपस्थित सभी अतिथियों, अभिभावकों एवं शिक्षकों का आभार व्यक्त किया गया।

Haldwani

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *