Haridwar Kumbh 2027 Uttarakhand Government
Headlines

Haldwani: विजयादशमी पर हल्द्वानी में आरएसएस ने निकाला पथ संचलन, सैकड़ों स्वयंसेवक हुए शामिल

Haldwani: विजयादशमी पर हल्द्वानी में आरएसएस ने निकाला पथ संचलन, सैकड़ों स्वयंसेवक हुए शामिल
शेयर करे-

Haldwani: विजयादशमी के अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की हल्द्वानी केशव उपनगर इकाई की ओर से जजफार्म, पीलीकोठी और मल्ली बमौरी बस्तियों का संयुक्त पथ संचलन आयोजित किया गया। पथ संचलन देवेन्द्र पुरी स्थित सम्भाजी शाखा स्थल से शुरू होकर पीलीकोठी चौराहे तक निकाला गया। कार्यक्रम में सैकड़ों स्वयंसेवकों ने भाग लिया।

कार्यक्रम की शुरुआत देवेन्द्र पुरी स्थित सम्भाजी शाखा स्थल पर स्वयंसेवकों के एकत्र होने के साथ हुई। इसके बाद संघ के विभाग शारीरिक प्रमुख मदन सिंह जलाल और सम्भाजी शाखा के शाखा कार्यवाह भुवन पाण्डेय ने संघ के संस्थापक डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान शस्त्र पूजन भी किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विभाग शारीरिक शिक्षण प्रमुख मदन सिंह जलाल ने विजयादशमी को असत्य पर सत्य और बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार भगवान श्रीराम ने अधर्म का अंत किया, उसी प्रकार वर्तमान समय में भी समाज में व्याप्त नकारात्मक प्रवृत्तियों को दूर करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि आज कई शक्तियां भारत को कमजोर करने का प्रयास कर रही हैं, ऐसे में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवक शाखाओं के माध्यम से व्यक्ति निर्माण और राष्ट्र निर्माण के कार्य में जुटे हैं।

उन्होंने कहा कि संघ की यात्रा में विभिन्न प्रकार की चुनौतियां और बाधाएं आ सकती हैं, लेकिन स्वयंसेवक अपने लक्ष्य से पीछे हटने वाले नहीं हैं। संघ ने अपनी 100 वर्ष की यात्रा के दौरान समाज के विभिन्न वर्गों तक पहुंच बनाने का प्रयास किया है और इसमें सफलता भी मिली है। उन्होंने विश्वास जताया कि सामूहिक प्रयासों से भारत एक बार फिर परम वैभव के शिखर पर पहुंचेगा।

कार्यक्रम में जिला शारीरिक शिक्षण प्रमुख सूरज तिवारी, जिला परिवार प्रबोधन प्रमुख विनीत टण्डन, जिला सह बौद्धिक प्रमुख कमलेश त्रिपाठी, मुख्य शिक्षक एवं नगर प्रचार प्रमुख डॉ. नवीन शर्मा, नगर परिवार प्रबोधन प्रमुख दिनेश जोशी, शेखरानन्द, अशोक पपनै, रंजन शाह, भूपेश पंत, विमल पाण्डेय, अजय पंत और रक्षित सहित सैकड़ों स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

For latest news updates click here

News Update

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *