Headlines

Nainital: लावारिस को मिला जीवनदान, सुशीला तिवारी अस्पताल में समाजसेवा बनी इंसानियत की मिसाल

Nainital: लावारिस को मिला जीवनदान, सुशीला तिवारी अस्पताल में समाजसेवा बनी इंसानियत की मिसाल
शेयर करे-

Nainital:  दर्द, बदबू और बेबसी के बीच तड़प रहे एक लावारिस व्यक्ति को समाजसेवा ने नई ज़िंदगी दी है। जागेश्वर निवासी पूरन मेहता को 28 दिसंबर 2025 को नैनीताल रोड भुजियाघाट से 108 एंबुलेंस सेवा के माध्यम से समाजसेवी हेमंत गौनिया द्वारा राजकीय मेडिकल कॉलेज सुशीला तिवारी में भर्ती कराया गया। उनकी हालत अत्यंत गंभीर थी—पैर में गहरे घाव, पस और भारी सूजन के कारण वे चलने-फिरने में असमर्थ थे।

चिकित्सा अधीक्षक श्रीमान अरुण जोशी एवं प्रधानाचार्य श्रीमान गोविंद सिंह तितयाल के निर्देशन में अस्पताल प्रशासन ने पूरन मेहता का निशुल्क इलाज वीआईपी श्रेणी में शुरू किया। वर्तमान में वे जी-वार्ड, बेड नंबर 54 पर भर्ती हैं। बिना किसी सहारे और जेब में एक रुपया भी न होने के बावजूद, वे किसी तरह जागेश्वर से पैदल और वाहनों के सहारे भुजियाघाट तक पहुंचे थे। आज उनके लिए समाजसेवी ही परिवार बनकर खड़े हैं।

4 जनवरी 2026 को समाजसेवी हेमंत गौनिया के प्रतिनिधि सुरेंद्र सिंह बिष्ट ने पूरन मेहता को जैकेट, अंडरवियर, अंडर शर्ट, टी-शर्ट, लोअर, चप्पल, थाली, तौलिया, कोलगेट-ब्रश, साबुन, बिस्किट, ब्रेड सहित अन्य आवश्यक सामग्री प्रदान की। साथ ही चाय-पानी के लिए नगद राशि भी दी गई। इस मानवीय पहल में अजय भट्ट, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रताप बिष्ट, मयंक शर्मा, अमित रस्तोगी, अशोक कटिहार, रेंजर नवीन कपिल, रेंजर मुकुल शर्मा, दिनेश सिंह, आर.के. सक्सेना, रवि शंकर लोसाली, सुरेश गुप्ता सहित अनेक समाजसेवियों का सहयोग रहा।

स्वस्थ होने के बाद पूरन मेहता को आश्रम में रखने की व्यवस्था की जाएगी। यह पहल साबित करती है कि सच्ची समाजसेवा वही है, जहां इंसानियत सबसे पहले आती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *