Headlines

Nainital: नैनीताल पुलिस की नशे पर सख्त कार्रवाई, 1.03 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी युवक गिरफ्तार

Nainital: नैनीताल पुलिस की नशे पर सख्त कार्रवाई, 1.03 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी युवक गिरफ्तार
शेयर करे-

Nainital: जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टीसी के सख्त निर्देशों के अनुपालन में तल्लीताल थाना पुलिस ने एक युवक को अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 18 मार्च 2026 को डायल-112 के माध्यम से हरिनगर तल्लीताल क्षेत्र निवासी श्रीमती सुनीता ने सूचना दी कि उनका पुत्र आकाश कुमार बाल्मिकी, जो नशे का आदी है, उनके साथ मारपीट कर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया।

पुलिस द्वारा अभियुक्त की तलाशी लेने पर उसके कमरे से सिगरेट की डिब्बी में छिपाकर रखी गई 1.03 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई। इसके अलावा नशा करने में प्रयुक्त 10 रुपये का नोट भी कब्जे में लिया गया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान आकाश कुमार बाल्मिकी (27 वर्ष) पुत्र सुरेश लाल, निवासी हरिनगर तल्लीताल के रूप में हुई है। इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक सतीश उपाध्याय, अपर उपनिरीक्षक सुनील कुमार और कांस्टेबल अनूप सिंह शामिल रहे।

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में नशे के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और इस तरह के अवैध कारोबार में लिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *