Haldwani News: बुधवार रात एक दर्दनाक हादसे में 17 वर्षीय किशोर पीयूष जोशी की मौत हो गई। लोहरियासाल तल्ला कठघरिया निवासी पीयूष अपनी स्कूटी पर सवार होकर गौलापार से लौट रहा था, तभी कुंवरपुर चौराहे के पास तेज रफ्तार कार ने उसकी स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी।
हादसे के बाद पीयूष गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे तत्काल डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
अस्पताल प्रशासन ने पुलिस को घटना की सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पीयूष के परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपित चालक की तलाश जारी है।
For Latest Haldwani News Click Here

Chief Editor, Aaj Khabar

