Bhimtal: नैनीताल जिले के भीमताल विधानसभा क्षेत्र स्थित ऐतिहासिक पशुपतिनाथ मंदिर कौड़ार के विकास और सौंदर्यीकरण का रास्ता साफ हो गया है। कैबिनेट मंत्री एवं भीमताल विधायक राम सिंह कैड़ा की मांग पर मुख्यमंत्री घोषणा के अंतर्गत मंदिर को मंदिर माला मिशन योजना में शामिल किया गया है। इसके तहत मंदिर के विकास कार्यों के लिए 98 लाख रुपये की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई है।
मंत्री राम सिंह कैड़ा ने बताया कि स्वीकृत धनराशि में से प्रथम किस्त के रूप में 59 लाख रुपये संबंधित विभाग को भेज दिए गए हैं। इससे मंदिर परिसर में निर्माण कार्य और सौंदर्यीकरण की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।
पशुपतिनाथ मंदिर कौड़ार क्षेत्र के हजारों श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र है। मंदिर के विकास से श्रद्धालुओं के लिए बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने और परिसर को आकर्षक स्वरूप देने में मदद मिलेगी। इसके साथ ही क्षेत्र में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलने और स्थानीय स्तर पर पर्यटन गतिविधियों को गति मिलने की उम्मीद है।
मंदिर के विकास के लिए वित्तीय स्वीकृति मिलने पर क्षेत्र के लोगों, धार्मिक संगठनों और प्रबुद्ध नागरिकों ने मुख्यमंत्री तथा मंत्री राम सिंह कैड़ा का आभार व्यक्त किया है।
For latest news updates click here

Chief Editor, Aaj Khabar
