Bhimtal: भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की सहमति के बाद भाजपा प्रकोष्ठों को मिले महत्वपूर्ण राष्ट्र चिंतन संवाद कार्यक्रम ‘सिटिजन्स फॉर डेमोक्रेसी’ की सफलता के लिए विधानसभावार प्रभारियों की घोषणा की गई है। इसके तहत भाजपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक जितेन्द्र मेहता (जीतू) को भीमताल विधानसभा का प्रभारी नियुक्त किया गया है।
जितेन्द्र मेहता को यह जिम्मेदारी मिलने की खबर से भीमताल विधानसभा क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और समर्थकों में खुशी की लहर है। कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने उन्हें सोशल मीडिया के माध्यम से तथा व्यक्तिगत रूप से मुलाकात कर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर क्षेत्रवासियों ने कहा कि जितेन्द्र मेहता एक अनुभवी, कर्मठ और सांस्कृतिक चेतना से जुड़े कार्यकर्ता हैं। भाजपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक के रूप में उन्होंने प्रदेशभर में संगठन को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। अब भीमताल विधानसभा प्रभारी के रूप में उनके अनुभव और मार्गदर्शन से ‘सिटिजन्स फॉर डेमोक्रेसी’ कार्यक्रम को नई गति मिलने की उम्मीद है।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया कि जितेन्द्र मेहता के नेतृत्व में भीमताल विधानसभा में राष्ट्र चिंतन संवाद कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजित होगा और पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने में मदद मिलेगी।
For latest news updates click here

Chief Editor, Aaj Khabar
