Haridwar Kumbh 2027 Uttarakhand Government
Headlines

Bhimtal: धारी में कैबिनेट मंत्री कैड़ा ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश

Bhimtal: धारी में कैबिनेट मंत्री कैड़ा ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश
शेयर करे-

Bhimtal: कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने धारी विकासखंड के ग्राम सभा अघरिया पहुंचकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान ग्रामीणों ने सड़क, बिजली, पेयजल और शिक्षा सहित विभिन्न मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याएं मंत्री के समक्ष रखीं। मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को समस्याओं का गंभीरता से संज्ञान लेकर प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने के निर्देश दिए।

ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने बताया कि अघरिया गांव को सड़क से जोड़ने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। गांव के लिए प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) के फेज-4 के अंतर्गत मोटर मार्ग को शामिल किया गया है और इसकी स्वीकृति मिल चुकी है। उन्होंने कहा कि वन एवं पर्यावरण संबंधी स्वीकृति मिलने के बाद मोटर मार्ग का निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। इस दिशा में लगातार कार्रवाई की जा रही है।

मंत्री कैड़ा ने कहा कि प्रदेश सरकार का उद्देश्य गांव के अंतिम छोर पर रहने वाले व्यक्ति तक विकास योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क, बिजली, पेयजल और शिक्षा जैसी मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए सरकार निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनसमस्याओं के निस्तारण में संवेदनशीलता बरतते हुए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान करना और क्षेत्र का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित करना उनकी प्राथमिकता है। सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए भी लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

इस दौरान ब्लॉक प्रमुख धारी भावना आर्या, जिला पंचायत सदस्य रेखा देवी, मंडल अध्यक्ष धारी कृष्ण चंद्र, कोऑपरेटिव बैंक की डायरेक्टर दीपा बिष्ट, प्रकाश चंद्र नानू, ग्राम प्रधान रेखा आर्या, क्षेत्र पंचायत सदस्य रेखा आर्या, क्षेत्र पंचायत सदस्य दीपा, कमलेश बिष्ट, विवेक डंगवाल, पंकज कुमार, पंकज, प्रदीप कुमार, अजय कुमार और विनोद कुमार सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे।

For latest news updates click here

News Update

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *