Haridwar Kumbh 2027 Uttarakhand Government
Headlines

Bhimtal: मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया कालापातल-सलियाकोट अनर्पा मोटर मार्ग के डामरीकरण कार्य का निरीक्षण, गुणवत्ता से समझौता नहीं करने के निर्देश

Bhimtal: मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया कालापातल-सलियाकोट अनर्पा मोटर मार्ग के डामरीकरण कार्य का निरीक्षण, गुणवत्ता से समझौता नहीं करने के निर्देश
शेयर करे-

Bhimtal: भीमताल विधानसभा क्षेत्र के धारी ब्लॉक में कालापातल से सलियाकोट-अनर्पा तक मोटर मार्ग पर डामरीकरण का कार्य किया जा रहा है। लंबे समय से खराब मोटर मार्ग के कारण ग्रामीणों, किसानों और पर्यटकों को आवागमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। स्थानीय ग्रामीणों ने क्षेत्रीय विधायक एवं कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा से मोटर मार्ग पर डामरीकरण कराने की मांग की थी।

ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए मंत्री राम सिंह कैड़ा ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के अधिकारियों को मोटर मार्ग के सुधारीकरण के लिए डीपीआर तैयार कर शासन को भेजने के निर्देश दिए थे। इसके बाद मंत्री कैड़ा के प्रयासों से मोटर मार्ग पर डामरीकरण कार्य के लिए छह करोड़ रुपये की स्वीकृति मिली।

मंगलवार को मंत्री राम सिंह कैड़ा ने मोटर मार्ग पर चल रहे डामरीकरण कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्माण कार्य में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने और कार्य शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए, ताकि क्षेत्रीय जनता को आवागमन में हो रही परेशानियों से राहत मिल सके।

मंत्री कैड़ा ने स्पष्ट कहा कि डामरीकरण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्धारित मानकों के अनुरूप कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

मंत्री राम सिंह कैड़ा ने कहा कि क्षेत्र में सड़क सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। भीमताल विधानसभा क्षेत्र के ओखलकांडा, धारी, रामगढ़ और भीमताल ब्लॉक सहित प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में क्षतिग्रस्त मोटर मार्गों पर डामरीकरण और सुधारीकरण का कार्य कराया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य प्रत्येक क्षेत्र में सड़क सुविधाओं को मजबूत करना और जनता की समस्याओं का समाधान करना है। ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए सरकार निरंतर कार्य कर रही है।

For latest news updates click here

News Update

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *