Nainital: भारतीय जनता पार्टी ने एक बार फिर प्रताप सिंह बिष्ट को नैनीताल जनपद की कमान सौंपी है। पार्टी ने उन्हें पुनः नैनीताल जनपद का अध्यक्ष नियुक्त किया है।
प्रताप सिंह बिष्ट को दोबारा अध्यक्ष बनाए जाने पर पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं में उत्साह है। लालकुआं विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉक्टर मोहन बिष्ट, पूर्व विधायक नवीन दुम्का, वरिष्ठ नेता चंद्रशेखर पांडेय, दीपेंद्र कोश्यारी, बिंदुखत्ता मंडल अध्यक्ष नवीन पपोला, युवा नेता रोहित दुम्का, सोनू पाण्डेय, लालकुआं मंडल अध्यक्ष अरुण जोशी, भाजयुमो नेता मनीष बोरा मिथुन सहित कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी है।
For latest news updates click here

Chief Editor, Aaj Khabar