Headlines

Bhimtal: भीमताल ताल में डूबे दो एयरफोर्स जवान, छुट्टी पर आए थे पठानकोट से घूमने

Bhimtal
शेयर करे-

Bhimtal: भीमताल ब्लॉक की ग्राम पंचायत चॉफी के मुसाताल क्षेत्र में बुधवार को एक दर्दनाक हादसे में भारतीय वायुसेना के दो जवानों की ताल में डूबने से मौत हो गई। पठानकोट एयरफोर्स स्टेशन में तैनात ये जवान अपने दोस्तों के साथ छुट्टियां बिताने यहां पहुंचे थे।

पुलिस के अनुसार, वायुसेना के आठ कर्मी—चार पुरुष और चार महिलाएं—घूमने के उद्देश्य से मुसाताल क्षेत्र पहुंचे थे। इनमें से चार युवक—प्रिंस यादव, साहिल, सौरभ सिंह और बृजेंद्र—ताल में नहाने उतर गए। नहाते समय बीच ताल में गहराई अधिक होने के कारण प्रिंस यादव और साहिल अचानक डूबने लगे। साथियों ने उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो सके।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद दोनों के शव ताल से बाहर निकाले गए। सीओ प्रमोद साह ने बताया कि दोनों मृतक जवान छुट्टी पर आए थे और दोस्तों संग सैर पर निकले थे।

हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस प्रशासन ने पर्यटकों से जल स्रोतों में नहाने से पहले सतर्कता बरतने और गहराई की जानकारी अवश्य लेने की अपील की है, ताकि इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।

For latest news updates click here

For English news updates click here   

Pal ad

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *