Headlines

Haldwani: शराब के नशे में हंगामा करना पड़ा भारी, नैनीताल पुलिस ने की गिरफ्तारी, बाइकें सीज

Haldwani: शराब के नशे में हंगामा करना पड़ा भारी, नैनीताल पुलिस ने की गिरफ्तारी, बाइकें सीज
शेयर करे-

Haldwani: सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में बनभूलपुरा रेलवे फाटक के पास चार युवक सार्वजनिक स्थान पर शराब पीते और आपस में झगड़ते हुए नजर आए। यह घटना सार्वजनिक शांति भंग करने वाली थी, जिसे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा ने गंभीरता से लिया।

एसएसपी के निर्देश पर प्रभारी थानाध्यक्ष बनभूलपुरा सुशील जोशी ने तत्काल कार्यवाही करते हुए वीडियो में दिख रहे युवकों की पहचान की और उन्हें हिरासत में लिया। पकड़े गए आरोपियों में रोहित बिष्ट व क्षितिज सिंह (निवासी नवाबी रोड), अमित (निवासी बिटोरिया), और दिलशाद (निवासी बागजाला, गोलापार) शामिल हैं।

पुलिस ने मौके पर मौजूद दोनों मोटरसाइकिलें—UK-04 AG 0164 और UK-04 AJ 6237—को भी सीज कर लिया। सभी युवकों के खिलाफ पुलिस अधिनियम के अंतर्गत चालान की कार्रवाई कर जुर्माना वसूला गया।

जनपद नैनीताल पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि सार्वजनिक स्थानों पर अनुशासनहीनता से बचें, अन्यथा सख्त कानूनी कार्रवाई के लिए तैयार रहें।

For latest news updates click here

For English news updates click here   

Pal ad

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *