Ludhiana News: आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक गुरप्रीत गोगी बस्सी की शुक्रवार देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, गोगी को सिर में गोली लगी, लेकिन यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया कि गोली कैसे चली और किसने चलाई।
गोली की आवाज सुनकर उनके परिवार और सुरक्षा कर्मचारियों ने उन्हें डीएमसी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद पुलिस के उच्चाधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की।
गोगी ने कांग्रेस में रहते हुए अपनी राजनीतिक यात्रा शुरू की थी, लेकिन बाद में कांग्रेस छोड़कर 2022 के विधानसभा चुनाव में आप में शामिल हो गए थे और बड़ी जीत हासिल की थी।
मुख्यमंत्री भगवंत मान और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गोगी के निधन पर शोक व्यक्त किया। पंजाब के कैबिनेट मंत्री हरदीप सिंह मुंडिया ने भी गोगी के परिवार के प्रति अपनी संवेदना जताई।
For Latest News Updates Click Here

Chief Editor, Aaj Khabar