Headlines

Today’s Top Three News: विदेश मंत्री की यात्रा, सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई, और राष्ट्रीय सुरक्षा पर ब्रीफिंग।

Today's Top Three News: विदेश मंत्री की यात्रा, सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई, और राष्ट्रीय सुरक्षा पर ब्रीफिंग।
शेयर करे-

Today’s Top Three News:- 

नई दिल्ली। विदेश मंत्री एस. जयशंकर आज नीदरलैंड, डेनमार्क और जर्मनी की छह दिवसीय यात्रा के लिए रवाना होंगे। यह दौरा 19 मई से 24 मई तक चलेगा। इस दौरान वे इन देशों के नेताओं और विदेश मंत्रियों से मुलाकात करेंगे। चर्चा के प्रमुख विषयों में आपसी सहयोग, क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दे शामिल होंगे, साथ ही पाकिस्तान द्वारा सीमा पार आतंकवाद को समर्थन देने का मसला भी उठाया जा सकता है। इस बीच, मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री विजय शाह की याचिका पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी। यह मामला उनके कर्नल सोफिया कुरैशी पर दिए गए विवादित बयान से जुड़ा है। पिछली सुनवाई शुक्रवार को हुई थी, जिसमें मंत्री के वकील मनिंदर सिंह ने दस्तावेज जमा करने के लिए समय मांगा था। कोर्ट ने उन्हें तीन दिन की मोहलत देते हुए सुनवाई 19 मई तक स्थगित कर दी थी।

विदेश सचिव विक्रम मिसरी सोमवार को भारत-पाकिस्तान सैन्य संघर्ष को लेकर संसदीय समिति को ब्रीफ करेंगे। इसमें 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद 7 मई की रात PoK में किए गए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ और 10 मई को हुए सीजफायर से जुड़ी जानकारी साझा की जाएगी।

उधर, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सोमवार से उत्तर बंगाल के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगी। इस यात्रा का उद्देश्य क्षेत्र में सरकारी योजनाओं की पहुंच को सुदृढ़ करना, औद्योगिक निवेश को प्रोत्साहित करना और प्रशासनिक प्रगति की समीक्षा करना है। वह 19 मई को कोलकाता से सिलीगुड़ी पहुंचेंगी और वहां MSME सेक्टर के उद्योगों के विकास पर केंद्रित ‘सिनर्जी’ कार्यक्रम में भाग लेंगी।

Kolkata News

Today's Top Three News: विदेश मंत्री की यात्रा, सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई, और राष्ट्रीय सुरक्षा पर ब्रीफिंग।

For Latest Updates Click Here 

Finance Commission Honoured By CM Dhami

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *