Headlines

Uttarakhand News: मुख्यमंत्री धामी ने किया 16वें वित्त आयोग का स्वागत, आज सचिवालय में होगी अहम बैठक।

Uttarakhand News: मुख्यमंत्री धामी ने किया 16वें वित्त आयोग का स्वागत, आज सचिवालय में होगी अहम बैठक।
शेयर करे-

Uttarakhand News

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री आवास में उत्तराखंड दौरे पर पहुंचे 16वें वित्त आयोग के अध्यक्ष डॉ. अरविंद पनगढ़िया और उनके प्रतिनिधिमंडल का गर्मजोशी से स्वागत और अभिनंदन किया।

डॉ. पनगढ़िया के नेतृत्व में आए आयोग के प्रतिनिधिमंडल में सदस्य श्रीमति एनी जॉर्ज मैथ्यू, श्री मनोज पांडा, श्री सौम्या कांतिघोष, सचिव श्री ऋत्विक पांडे, संयुक्त सचिव श्री केके मिश्रा और संयुक्त निदेशक सुश्री पी. अमरूथावर्षिनी शामिल थे।

मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में सोमवार को सचिवालय में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें राज्य सरकार 16वें वित्त आयोग के समक्ष अपने वित्तीय प्रस्ताव रखेगी। इसके बाद आयोग नगर निकायों, पंचायत प्रतिनिधियों और विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से भी मुलाकात करेगा।

Uttarakhand News: मुख्यमंत्री धामी ने किया 16वें वित्त आयोग का स्वागत, आज सचिवालय में होगी अहम बैठक।

Uttarakhand News: मुख्यमंत्री धामी ने किया 16वें वित्त आयोग का स्वागत, आज सचिवालय में होगी अहम बैठक।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन, प्रमुख सचिव आर. के. सुधांशु, सचिव वित्त दिलीप जावलकर और वित्त विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।

For Latest Updates Click This Link 

Uttarakhand Latest Weather Update

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *