Uttarakhand Weather Update
उत्तराखंड। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम ने करवट ली है। मौसम विज्ञान केंद्र ने प्रदेश के पर्वतीय जिलों उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी देते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। अन्य जिलों में भी हल्की बारिश की संभावना जताई गई है।
पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण मौसम में यह बदलाव देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार 19 मई को देहरादून, टिहरी, पौड़ी, अल्मोड़ा, चंपावत और नैनीताल के कुछ क्षेत्रों में ओलावृष्टि और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
20 मई को भी पूरे प्रदेश में मौसम बदला रहेगा, जबकि 21 मई को कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। हालांकि 22 मई को फिर से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है।
दोपहर की तपिश ने किया बेहाल, रात का तापमान सामान्य से ऊपर-
हालांकि आंशिक बादल और हवाओं के चलते दिन का तापमान सामान्य बना हुआ है, लेकिन दोपहर की तपिश परेशान कर रही है। रविवार को दून का अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य है, जबकि न्यूनतम तापमान 22.6 डिग्री रहा, जो सामान्य से एक डिग्री अधिक है। प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में भी रात के तापमान में एक से तीन डिग्री तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि इस तपिश से राहत सिर्फ बारिश के बाद ही मिलेगी।
प्रदेश के प्रमुख शहरों का तापमान इस प्रकार रहा:
स्थान अधिकतम तापमान (°C) न्यूनतम तापमान (°C)
देहरादून 35.5 22.6
पंतनगर 33.5. 24.6
मुक्तेश्वर 23.2 11.3
नई टिहरी 26.6 14.3
प्रदेश के अधिकतर इलाकों में दिन का तापमान सामान्य बना रहा, जबकि रात के तापमान में मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई।
For Latest Updates Click This Link

Chief Editor, Aaj Khabar

