Haldwani News: एमबीपीजी कॉलेज में छात्र संघ चुनाव की घोषणाओं में देरी के चलते आज छात्रों ने हंगामा किया। नाराज छात्र प्राचार्य कक्ष के ऊपर चढ़ गए और साथ में ज्वलनशील पदार्थ भी लेकर गए।
हंगामे में शामिल छात्रों में हर्ष शर्मा और ललित सिंह शामिल थे, जिन्होंने छत पर चढ़कर विरोध जताया। इसके बाद छात्रों ने प्राचार्य के कक्ष के सामने जोरदार हंगामा किया, जिससे कॉलेज परिसर में अफरातफरी मच गई।
सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छात्रों को समझाया और उन्हें नीचे उतार लिया। प्रशासन के लिए यह कोई नई समस्या नहीं है, क्योंकि हर साल एमबीपीजी कॉलेज में छात्र संघ चुनावों के दौरान इस प्रकार के हंगामे की घटनाएँ सामने आती हैं।
छात्र नेता चुनावों से पहले अपनी लोकप्रियता बढ़ाने और छात्रों की मांगों को मनवाने के लिए अक्सर प्रशासन पर दबाव डालते हैं। इस बार भी चुनावों से पहले एमबीपीजी कॉलेज एक बार फिर हंगामे का गढ़ बन गया है, जिससे कॉलेज प्रशासन को चुनौती का सामना करना पड़ रहा है।
For Latest Haldwani News Click Here

Chief Editor, Aaj Khabar

