Headlines

Haldwani: रामपुर रोड हल्द्वानी में भाजपा नेता द्वारा युवक को गोली मारकर हत्या, इलाके में हड़कंप

Haldwani: रामपुर रोड हल्द्वानी में भाजपा नेता द्वारा युवक को गोली मारकर हत्या, इलाके में हड़कंप
शेयर करे-

Haldwani: नैनीताल जिले के हल्द्वानी में रामपुर रोड पर देर रात हुए गोलीकांड से इलाके में हड़कंप मच गया। भाजपा मंडल उपाध्यक्ष एवं निगम पार्षद अमित बिष्ट उर्फ चिंटू ने जज फार्म निवासी युवक नितिन लोहनी को गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि पार्षद ने अपने आवास के बाहर ही युवक पर फायरिंग की।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी पार्षद अमित बिष्ट उर्फ चिंटू को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने घटनास्थल से पार्षद की लाइसेंसी रिवॉल्वर भी बरामद कर ली है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हत्या के पीछे कुछ दिन पहले हुआ आपसी विवाद कारण हो सकता है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की गहन जांच कर रही है। वारदात के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है।

स्थानीय लोगों के अनुसार आरोपी पार्षद पहले भी कई विवादों और मारपीट के मामलों में चर्चा में रहा है। इसी पार्षद से जुड़े एक पुराने विवाद को लेकर पूर्व में विधायक बंशीधर भगत को कोतवाली परिसर के बाहर धरना भी देना पड़ा था। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *