Dehradun: देहरादून स्थित बीजापुर अतिथि गृह में स्टेट प्रेस क्लब उत्तराखंड के वार्षिक निर्वाचन का आयोजन सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। निर्वाचन प्रक्रिया में पूरे प्रदेश से वरिष्ठ पत्रकारों, प्रेस क्लबों एवं प्रेस यूनियनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
निर्वाचन अधिकारी दिनेश शास्त्री ने बताया कि सभी पदाधिकारी निर्विरोध एवं सर्वसम्मति से चुने गए। अध्यक्ष पद पर विश्वजीत सिंह नेगी निर्वाचित हुए, जबकि उपाध्यक्ष पद पर संजय तलवाड़ (हल्द्वानी–नैनीताल), गोविंद सिंह बिष्ट (टिहरी गढ़वाल) और श्रीमती दीपिका रावत भंडारी (देहरादून) का चयन हुआ।
महामंत्री पद पर वरिष्ठ पत्रकार चंद्रशेखर जोशी (देहरादून) चुने गए। सचिव पद के लिए नैनीताल के साकेत अग्रवाल, उत्तरकाशी के चिरंजीवी सेमवाल, उधम सिंह नगर के हरीश मेहरा तथा दीपक नौटियाल निर्वाचित हुए। हरिद्वार के ज्ञान प्रकाश पांडेय को कोषाध्यक्ष और रामनगर (नैनीताल) के कार्तिक बिष्ट को संप्रेक्षक घोषित किया गया।
प्रदेश कार्यकारिणी में निशांत चौधरी (हरिद्वार), शंकर दत्त घिल्डियाल (उत्तरकाशी), कृष्ण गोविंद कँसवाल (टिहरी), लक्ष्मण राणा (चमोली), हरि नारायण अग्रवाल (उधम सिंह नगर), रमेश चंद पांडे ‘कृषक’ (बागेश्वर), जगदीश राय (चंपावत), हरीश भंडारी (अल्मोड़ा), राहुल दरम्याल (नैनीताल), बद्री नौटियाल (रुद्रप्रयाग) और अनिल बहुगुणा (पौड़ी) कार्यकारिणी सदस्य चुने गए।
विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में अनुज अग्रवाल (देहरादून), डॉ. सुभाष गुप्ता, डॉ. विजय धस्माना तथा वरिष्ठ पत्रकार परमिंदर कुमार गोस्वामी को संरक्षक मनोनीत किया गया। निर्वाचन अधिकारी ने सहयोग के लिए सभी प्रतिनिधियों का आभार जताया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष विश्वजीत सिंह नेगी ने कहा कि शीघ्र ही शपथ ग्रहण समारोह आयोजित होगा।

Chief Editor, Aaj Khabar
