Headlines

New Delhi: भारत मंडपम में राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री धामी सम्मिलित हुए, राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की प्रगति पर हुई समीक्षा

New Delhi: भारत मंडपम में राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री धामी सम्मिलित हुए, राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की प्रगति पर हुई समीक्षा
शेयर करे-

New Delhi: मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने भारत मंडपम, नई दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी की अध्यक्षता में आयोजित राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की समीक्षा बैठक में भाग लिया। बैठक में उत्तराखंड में सड़क कनेक्टिविटी के क्षेत्र में हो रहे अभूतपूर्व विकास कार्यों पर विस्तृत वीडियो प्रेजेंटेशन प्रस्तुत किया गया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में उत्तराखंड में सड़क अवसंरचना को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। चारधाम यात्रा को सुगम, सुलभ और सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से 12,769 करोड़ रुपये की लागत से चारधाम महामार्ग परियोजना के तहत प्रमुख राष्ट्रीय राजमार्गों का उन्नयन किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की प्रतिबद्धता के कारण प्रदेश के कठिन भौगोलिक क्षेत्रों में भी सड़क परियोजनाएं तेजी से और सफलतापूर्वक पूरी हो रही हैं। वर्तमान में राज्य में 3,723 किलोमीटर का राष्ट्रीय राजमार्ग नेटवर्क विकसित हो चुका है, जबकि डिजाइन किए गए 597 किलोमीटर मार्गों में से 336 किलोमीटर से अधिक का कार्य पूर्ण किया जा चुका है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हरिद्वार, ऋषिकेश, देहरादून, रुद्रपुर, काशीपुर, हल्द्वानी और काठगोदाम जैसे प्रमुख केंद्र अब चौड़ी और सुरक्षित सड़कों से जुड़ चुके हैं। दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे सहित देहरादून और हरिद्वार बाईपास परियोजनाएं प्रदेश में यातायात को तेज, सुरक्षित और अधिक सुगम बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।

इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री श्री अजय टम्टा एवं श्री हर्ष मल्होत्रा भी उपस्थित रहे।

New delhi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *