Haldwani News: शहर के कमुलावगांजा क्षेत्र में रामलीला मंचन के दौरान एक शख्स की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। शख्स को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस के आला अधिकारी भी घटना स्थल पर पहुंच गए और मामले की जानकारी ली।
जानकारी के मुताबिक रामलीला मंचन के दौरान उमेश नैनवाल नाम के शख्स को उनके चचेरे भाई ने गोली मार दी। गोली लगने के बाद गंभीर अवस्था में घायल उमेश को रामलीला में मौजूद लोगों द्वारा अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया है।
बताया जा रहा है पारिवारिक विवाद के चलते चचेरे भाई दिनेश नैनवाल ने घटना को अंजाम दिया है। घटना की सूचना मिलते ही सीओ सिटी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए हैं। पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुटी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक उमेश नैनवाल पेशे से अधिवक्ता हैं।
मौके पर पहुंचे एसएसपी मीणा ने बताया रामलीला मंचन के दौरान गोली चलने की वारदात में एक व्यक्ति की मौत हो गयी है। घटना की बारीकी से जांच की जा रही है। घटना के समय मौके पर मौजूद लोगों से पूछताछ की जा रही है। हत्यारोपी की गिरफ्तार के लिए दबिश दी जा रही है। उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
For Latest Haldwani News Click Here

Chief Editor, Aaj Khabar

