Haldwani News: बीते बुधवार को उत्तराखंड के नैनीताल जिले के भीमताल के पास एक रोडवेज बस के खाई में गिरने के कारण हुए दर्दनाक हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई थी, जिनमें एक दंपति भी शामिल था। इस हादसे के बाद परिवहन निगम की नैनीताल रीजन की मंडलीय प्रबंधक पूजा जोशी को निलंबित कर दिया गया है।
हादसा बुधवार सुबह हुआ, जब रोडवेज की बस नैनीताल से हल्द्वानी की ओर जा रही थी। भीमताल के पास अचानक चालक का नियंत्रण खो जाने के कारण बस खाई में गिर गई। हादसे में दंपति सहित 5 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य छह यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।
निगम के प्रबंध निदेशक नरेंद्र जोशी ने घटना की जांच के बाद मंडलीय प्रबंधक पूजा जोशी को निलंबित कर दिया। उनके निलंबन का आदेश तत्काल प्रभाव से जारी कर दिया गया है।
For Latest News Updates Click Here

Chief Editor, Aaj Khabar

