Headlines

Haldwani News: निकाय चुनावः वार्डों के आरक्षण कीअधिसूचना जारी, तेज हुई चुनावी सरगर्मियां

dehradun News
शेयर करे-

Haldwani News: नगर निकाय चुनाव की तैयारियां अब पूरी तरह से तेज हो गई हैं। राज्य निर्वाचन आयोग ने दिसंबर के अंत तक आचार संहिता लागू करने की संभावना जताई है, जिससे चुनावी माहौल और गरमाने की उम्मीद है। चुनाव जनवरी के दूसरे या तीसरे सप्ताह में आयोजित होने की संभावना है। इस बीच, शनिवार को नगर निगमों, नगर पंचायतों और नगर पालिकाओं के वार्डों के आरक्षण की अंतिम अधिसूचना जारी की गई, जिससे चुनावी रणभूमि में उम्मीदवारों के संघर्ष की शुरुआत हो चुकी है। नैनीताल जिले के नगर निमग, नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों के वार्डों के आरक्षण की अंतिम अधिसूचना जिलाधिकारी वंदना सिंह द्वारा जारी की गई है। अंतिम अधिसूचना जारी होने के बाद चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। जिलाधिकारी वंदना सिंह द्वारा जारी की गई इस लिस्ट में हल्द्वानी नगर निगम के 60 वार्डों में से विभिन्न वर्गों और महिलाओं के लिए आरक्षण निर्धारित किया गया है। यह आरक्षण अब उम्मीदवारों के लिए चुनावी रणनीतियां बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इस आरक्षण सूची में कुछ वार्डों को महिला, अनुसूचित जाति, पिछड़ी जाति और अनारक्षित वर्ग के लिए निर्धारित किया गया है। अब उम्मीदवारों को इस आरक्षण के आधार पर अपनी योजना तैयार करनी होगी। जिलाधिकारी ने बताया कि सात दिन तक आपत्तियां दर्ज की जा सकती हैं और इन आपत्तियों का समाधान करने के बाद अंतिम अधिसूचना जारी की जाएगी।

 

आरक्षण के तहत वार्ड 1 रानीबाग काठगोदाम (महिला), वार्ड 2 काठगोदाम-दमुवादूंगा (महिला), वार्ड 3 हरिपुर कर्नल वार्ड (अनारक्षित), वार्ड 4 आवास विकास (महिला), वार्ड 5 पॉलीशीट (महिला), वार्ड 6 सुभाष नगर गोविंदपुरा (अनारक्षित) की गई है। जबकि वार्ड 7 भोटियापड़ाव गोरखपुर (अनारक्षित), वार्ड 8 जगदंबा नगर कुल्यालपुरा (अनुसूचित जाति), वार्ड 9 तल्ली बमौरी (अनारक्षित), वार्ड 10 मल्लागोरखपुर (महिला), वार्ड 11 तल्लागोरखपुर (अनारक्षित), वार्ड 12 राजेंद्र नगर (अनुसूचित जाति महिला), वार्ड 13 राजपुरा पड़ाव सीट (अनुसूचित जाति महिला) की गई है। इसी तरह वार्ड 14 टनकपुर रोड (अनुसूचित जाति), वार्ड 15 किदवई नगर (पिछड़ी जाति), वार्ड 16 बाजार क्षेत्र (अनारक्षित), वार्ड 17 हीरानगर (अनारक्षित), वार्ड 18 शिवपुरा भवानीगंज (अनारक्षित), वार्ड 19 रामपुर रोड (अनारक्षित), वार्ड 20 पर्वतीय मोहल्ला हिमालय फार्म (अनारक्षित) में आई है। वहीं वार्ड 21 बनभूलपुरा लाइन नंबर 1 से 7 (पिछड़ी जाति), वार्ड 22 बनभूलपुरा लाइन 8 से 13 (पिछड़ी जाति महिला), वार्ड 23 बनभूलपुरा लाइन नंबर 14 से 16 (पिछड़ी जाति), वार्ड 24 गफूर बस्ती बनभूलपुरा (पिछड़ी जाति), वार्ड 25 बनभूलपुरा लाइन 17 से 20 (पिछड़ी जाति महिला), वार्ड 26 नईबस्ती बनभूलपुरा (महिला) वार्ड 27 गांधीनगर (अनुसूचित जाति) की श्रेणी में आई है। इसी तरह वार्ड 28 बरेली रोड धर्मपुरा (अनारक्षित), वार्ड 29 इंदिरानगर (पिछड़ी जाति), वार्ड 30 इंदिरानगर दक्षिणी (पिछड़ी जाति), वार्ड 31र कंपनी बाग (पिछड़ी जाति), वार्ड 32 इंदिरानगर पश्चिमी (पिछड़ी जाति महिला), वार्ड 33 इंदिरानगर पूर्वी (पिछड़ी जाति महिला), वार्ड 34 ब्यूरा दमुवादूंगा बंदोबस्ती (महिला), वार्ड 35 जवाहर ज्योति आंशिक दमुवादूंगा बंदोबस्ती (महिला), वार्ड 36रू जवाहर ज्योति प्रथम (महिला), वार्ड 37 जवाहर ज्योति द्वितीय (महिला), वार्ड 38 विठौरिया (अनारक्षित), वार्ड 39 लोहरियासाल मल्लाधार बिठौरिया (महिला), वार्ड 40 लोहरियासाल तल्ला हिम्मतपुर मल्ला (अनारक्षित), वार्ड 41 भगवानपुर (अनुसूचित जाति), वार्ड 42 हरिनगर (अनारक्षित), वार्ड 43 छड़ायल (अनारक्षित), वार्ड 44 कुसुमखेड़ा पश्चिमी (अनारक्षित) की श्रेणी में रखी गई है। जबकि वार्ड 45 कुसुमखेड़ा पूर्वी व कोहली कॉलोनी (अनारक्षित), वार्ड 46 विठौरिया पश्चिमी (अनारक्षित), वार्ड 47 बिठौरिया पूर्वी (अनारक्षित), वार्ड 48 बमौरी मल्ली (महिला), वार्ड 49 बमौरी बंदोबस्ती (अनारक्षित), वार्ड 50 आदर्शनगर (महिला), वार्ड 51 मुखानी प्रथम (अनारक्षित), वार्ड 52 मुखानी द्वितीय (महिला) सीट की गई है। इसके अलावा वार्ड 53 मुखानी तृतीय (अनारक्षित), वार्ड 54 मुखानी चतुर्थ (अनारक्षित), वार्ड 55 मुखानी पंचम मानपुर उत्तर (अनारक्षित), वार्ड 56 मानपुर (अनारक्षित), वार्ड 57 हल्द्वानी तल्ली मानपुर उत्तर (अनारक्षित), वार्ड 58 हल्द्वानी तल्ली (अनारक्षित), वार्ड 59 गौजाजाली उत्तर (अनारक्षित) और वार्ड 60 गौजाजाली (अनारक्षित) श्रेणी में शामिल है।

नगर पालिका परिषद नैनीताल का स्टाफ हाउस वार्ड अनुसूचित जाति, शेर का डाँडा अनुसूचित जाति, राजभवन महिला अनुसूचित जाति, हरीनगर महिला अनुसूचित जाति, स्नोव्य अनारक्षित, नारायणनगर अनारक्षित, सूखाताल महिला पिछड़ा वर्ग, अयारपाटा अनारक्षित, अपरमाल अनारक्षित, नैनीलाल क्लब अनारक्षित, श्री कृष्णापुर अनारक्षित, सैनिक स्कूल महिला, आवागढ अनारक्षित, मल्लीताल बाजार अनारक्षित, तल्लीताल बाजार महिला के लिए आरक्षित किया या है।

 

वहीं नगर पालिका परिषद भवाली के सेनिटोरियम वार्ड को महिला, गांधी कालोनी वार्ड अनारक्षित, रेहड़ वार्ड अनुसूचित जाति महिला, मल्ली बाजार वार्ड महिला, भौनियाधार अनुसूचित जाति, श्यामखेत-कहलक्वीरा अनारक्षित, दुगई स्टेट वार्ड अनारक्षित किया गया है। इसके अलावा नगर पालिका परिषद नैनीताल का स्टाफ हाउस वार्ड अनुसूचित जाति, शेर का डाँडा अनुसूचित जाति, राजभवन महिला अनुसूचित जाति, हरीनगर महिला अनुसूचित जाति, स्नोव्यू अनारक्षित, नारायणनगर अनारक्षित, सूखाताल महिला पिछड़ा वर्ग, अयारपाटा अनारक्षित, अपरमाल अनारक्षित, नैनीलाल क्लब अनारक्षित, श्री कृष्णापुर अनारक्षित, सैनिक स्कूल महिला, आवागढ अनारक्षित, मल्लीताल बाजार अनारक्षित, तल्लीताल बाजार महिला के लिए आरक्षित किया या है।

इसी तरह से नगर पालिका परिषद रामनगर के पम्पापुरी वार्ड को अनारक्षित, दुर्गापुरी-भरतपूरी अनारक्षित, शिल्पकार बस्ती अनुसूचित जाति, पैंठपडाव फॉरेस्ट कम्पाउन्ड अनारक्षित, बाजार अनारक्षित, बम्बाघेर-मोतीमहल अनारक्षित, गूलरघट्टी पूर्वी, अनुसूचित जाति महिला और भवानीगंज महिला, शान्ति कुंज महिला, ईदगाह अन्य पिछड़ा वर्ग महिला, प्राइमरी स्कूल खताड़ी अनारक्षित, ताज मस्जिद अन्य पिछड़ा वर्ग, मोती-मस्जिद अन्य पिछड़ा वर्ग, तहसील अन्य पिछड़ा वर्ग, ऊँटपडाव अन्य पिछड़ा वर्ग, टाउन हॉल अनारक्षित, शिवलालपुर महिला, गूलरघट्टी पश्चिमी अन्य पिछड़ा वर्ग, गौजानी-कांनियाँ महिला, चित्रकूट अनारक्षित की गई है।

इसी तरह से नगर पालिका परिषद, कालाढूंगी जिम कार्बेट वार्ड अनारक्षित, फैक्ट्री वार्ड अनारक्षित, बंजारा वार्ड पिछड़ी जाति, अस्पताल वार्ड पिछड़ी जाति महिला, तहसील वार्ड महिला, मंगोलिया धडा/ बाजार वार्ड अनारक्षित, बन्दोबस्ती वार्ड अनूसचित जाति महिला के लिए आरक्षित की गई है। इसी तरह से नगर पालिका परषद भीमताल के मल्लीताल वार्ड को महिला, डाक बंगला वार्ड को अनुसूचित जाति महिला, विलासपुर वार्ड अनारक्षित, नौकुचियाताल महिला, जूनस्टेट अनुसूचित जाति, कुँवाताल अनारक्षित, इण्डस्ट्रियल एरिया अनारक्षित, महरागांव अनारक्षित सीट की गई है।

वहीं नगर पंचायत, लालकुंआ का अम्बेडकर नगर वार्ड अनुसूचित जाति महिला, गाँधी नगर को अनारक्षित, जवाहर नगर अनारक्षित, आजाद नगर को पिछड़ी जाति महिला, सुभाष नगर को अनारक्षित, रेलवे बाजार को महिला और रेलवे कालौनी को अनारक्षित किया गया है।

इस संबंध में आपत्तियां और सुझाव आमंत्रित किए गए हैं। केवल उन्हीं आपत्तियों और सुझावों पर विचार किया जाएगा, जो 22 दिसंबर के अपराह्न 3 बजे तक प्राप्त होंगे। नियत तिथि और समय के बाद प्राप्त आपत्तियों और सुझावों पर विचार नहीं किया जाएगा। जिन्हें कोई आपत्ति हो, वे अपनी लिखित आपत्ति संबंधित निकायों में निर्धारित तिथि और समय के भीतर प्रस्तुत कर सकते हैं।

 

 

Haldwani News

 

 

For Latest News Updates Click Here

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *