Haldwani News: नैनीताल जिले के खन्स्यू थाना क्षेत्र में पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने एक लग्जरी कार से चरस की तस्करी करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के रहने वाले अनमोल गुप्ता और अब्दुल वकील के रूप में हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार, खन्स्यू थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ तस्कर कार के जरिए चरस की तस्करी कर रहे हैं। इसके बाद थाना प्रभारी रोहिताश सागर के नेतृत्व में पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पतलोट के पास एक संदिग्ध कार को रोका गया। पुलिस को देखकर कार में सवार दोनों आरोपी घबराकर भागने लगे, लेकिन पुलिस ने तत्परता से उन्हें पकड़ लिया।
जब कार की तलाशी ली गई तो पुलिस को कार में 1 किलो चरस मिली, जिसकी अनुमानित कीमत दो लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है। आरोपियों से पूछताछ में उन्होंने बताया कि वे लंबे समय से पहाड़ों से चरस खरीदकर मैदानी इलाकों में बेचते आ रहे हैं।
आरोपियों की पहचान अनमोल गुप्ता, निवासी चंद्रदीप कॉलोनी, बरेली और अब्दुल वकील, निवासी सदर बाजार, थाना कैंट, बरेली के रूप में हुई है। दोनों ने पुलिस को बताया कि पहाड़ी इलाकों में चरस की बड़ी डिमांड है, जिसे वे मैदानी क्षेत्रों में बेचने के लिए लाते थे।
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों से आगे की पूछताछ जारी है और पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त कार को भी जब्त कर लिया है।
थाना प्रभारी रोहिताश सागर ने बताया कि यह कार्रवाई ष्मिशन ड्रग्स फ्री देवभूमिष् के तहत की गई है। उन्होंने कहा कि पुलिस नशे के कारोबार को समाप्त करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और ऐसे अभियानों को जारी रखा जाएगा।
For Latest Haldwani News Click Here

Chief Editor, Aaj Khabar

