Haridwar Kumbh 2027 Uttarakhand Government
Headlines

Haldwani: हल्द्वानी बस स्टेशन पर गरजे रोडवेज कर्मचारी, समान कार्य समान वेतन समेत छह मांगों को लेकर आंदोलन का ऐलान

Haldwani: हल्द्वानी बस स्टेशन पर गरजे रोडवेज कर्मचारी, समान कार्य समान वेतन समेत छह मांगों को लेकर आंदोलन का ऐलान
शेयर करे-

Haldwani: उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन ने अपनी छह सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलन तेज करने की तैयारी शुरू कर दी है। हल्द्वानी बस स्टेशन स्थित यूनियन के कैंप कार्यालय में हल्द्वानी और काठगोदाम डिपो के पदाधिकारियों ने संयुक्त बैठक कर प्रदर्शन किया और निगम प्रबंधन व राज्य सरकार से मांगों पर जल्द कार्रवाई करने की अपील की। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष कमल पपने ने की, जबकि संचालन क्षेत्रीय मंत्री मनिंदर सिंह ने किया।

बैठक में 23 अक्टूबर को प्रस्तावित प्रदेशव्यापी कार्यबहिष्कार की तैयारियों पर चर्चा की गई। यूनियन पदाधिकारियों ने काठगोदाम और हल्द्वानी डिपो के शाखा अध्यक्षों व मंत्रियों को आंदोलन की जिम्मेदारी सौंपते हुए कर्मचारियों को एकजुट करने और उनमें जोश व उत्साह बनाए रखने का आह्वान किया।

यूनियन की प्रमुख मांगों में उपनल कर्मचारियों की तर्ज पर निगम के विशेष श्रेणी और संविदा कर्मचारियों को समान कार्य के लिए समान वेतन के तहत 30,447 रुपये प्रतिमाह देने की मांग शामिल है। इसके अलावा कुंभ मेले को देखते हुए रोडवेज बसों का बेड़ा बढ़ाने, प्रत्येक माह की सात तारीख तक वेतन भुगतान सुनिश्चित करने और लंबित भुगतानों का जल्द निस्तारण करने की मांग उठाई गई।

कर्मचारियों ने हिमाचल रोडवेज की तर्ज पर उत्तराखंड परिवहन निगम के कर्मचारियों को राजकीय कोष से वेतन देने, परिवहन निगम में एजेंसी प्रथा समाप्त कर सभी कर्मचारियों को निगम का कर्मचारी घोषित करने तथा विशेष श्रेणी और संविदा कर्मचारियों को नियमित निगम कर्मचारियों की तरह 60 प्रतिशत महंगाई भत्ता देने की मांग भी रखी।

यूनियन ने आंदोलन की रूपरेखा स्पष्ट करते हुए बताया कि मांगें पूरी नहीं होने पर 23 अक्टूबर को प्रदेशभर में एक दिवसीय कार्यबहिष्कार किया जाएगा। इसके बाद 30 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन कार्यबहिष्कार शुरू करने की योजना है। आंदोलन को प्रभावी बनाने के लिए प्रदेश के सभी डिपो में कर्मचारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

बैठक में प्रदेश अध्यक्ष कमल पपने, गोपेश्वर श्रीवास्तव, क्षेत्रीय अध्यक्ष आनंद बिष्ट, क्षेत्रीय मंत्री मनिंदर सिंह, जलील अहमद, मनोज भट्ट, हरीश रावत, अख्तर चौधरी, प्रीतम दास, विश्वास सिंह, दिनेश जोशी, गर्वित तिवारी, मो. आफताब, दीपक कुमार, ममता बिष्ट, अफसार अंसारी, पुष्कर मेहरा, मो. इमरान, हरजिंदर सिंह, संदीप बिष्ट, नवीन सिंह, भूप सिंह, प्रदीप शर्मा, कमल बिष्ट, अनिल कुमार, ललित पांडे, किशोर राणा, अजय सिंह, प्रकाश चंद, मंजीत सिंह, दिग्विजय सिंह, बृजेश सिंह, तरुण कुमार और नितिन दीक्षित सहित कई कर्मचारी मौजूद रहे।

For latest news updates click here

News Update

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *