Haridwar Kumbh 2027 Uttarakhand Government
Headlines

Haldwani: हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश का छलका दर्द, फोन टैपिंग का आरोप लगा गैरसैंण सत्र में आत्मदाह की दी चेतावनी

Haldwani: हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश का छलका दर्द, फोन टैपिंग का आरोप लगा गैरसैंण सत्र में आत्मदाह की दी चेतावनी
शेयर करे-

॰ भावुक हुए विधायक सुमित हृदयेश, मुख्यमंत्री से लगाई सुरक्षा की गुहार जानलेवा हमले का जताया डर

Haldwani: हल्द्वानी से कांग्रेस विधायक सुमित हृदयेश ने अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा को लेकर गंभीर आशंकाएं जताई हैं। मीडिया के सामने भावुक हुए विधायक ने आरोप लगाया कि प्रदेश में एक गिरोह सक्रिय है, जो नेताओं के फोन टैप कर रहा है। उन्होंने दावा किया कि उनके परिवार के सदस्यों के फोन भी टैप किए जा रहे हैं और उनकी जान को खतरा है।

विधायक सुमित हृदयेश ने आशंका जताई कि उनकी गाड़ी का एक्सीडेंट कराया जा सकता है और उनके बच्चों को भी नुकसान पहुंचाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि उन्हें न्याय चाहिए और उनके परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित की जानी चाहिए।

सुमित हृदयेश ने आरोप लगाया कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के जरिए उनकी फर्जी कॉल रिकॉर्डिंग और वीडियो तैयार कर वायरल किए जा सकते हैं। उन्होंने कथित तौर पर फोन कॉल की निगरानी किए जाने का मुद्दा उठाते हुए निजी कंपनियों और कुछ प्रभावशाली लोगों के शामिल होने की आशंका भी जताई।

विधायक ने कहा कि उन्होंने इस मामले की शिकायत मुख्यमंत्री से की थी। साथ ही, अप्रैल 2025 में एसएसपी को लिखित शिकायत देने का भी दावा किया। उन्होंने अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता जाहिर करते हुए मामले में कार्रवाई और न्याय की मांग की।

सुमित हृदयेश ने चेतावनी दी कि यदि उन्हें न्याय नहीं मिला तो वह गैरसैंण विधानसभा सत्र के दौरान आत्मदाह जैसा कदम उठा सकते हैं। उनके इस बयान के बाद प्रदेश की राजनीति में इस मुद्दे पर चर्चा तेज होने की संभावना है। हालांकि, फोन टैपिंग और कथित गिरोह को लेकर लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि होना बाकी है।

For latest news updates click here

News Update

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *