Haridwar Kumbh 2027 Uttarakhand Government
Headlines

Uttarakhand: सोशल मीडिया पर फूट-फूटकर रोईं मंत्री रेखा आर्य, पति पर लगाए हत्या की साजिश और मारपीट के गंभीर आरोप, जालसाजी और जातिगत प्रताड़ना में एफआईआर दर्ज

Uttarakhand: सोशल मीडिया पर फूट-फूटकर रोईं मंत्री रेखा आर्य, पति पर लगाए हत्या की साजिश और मारपीट के गंभीर आरोप, जालसाजी और जातिगत प्रताड़ना में एफआईआर दर्ज
शेयर करे-

॰ वीडियो पोस्ट करने के बाद बिगड़ी तबीयत, केएमसी अस्पताल में भर्ती कराई गईं कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य

Uttarakhand: कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने अपने पति गिरधारी लाल साहू के खिलाफ जालसाजी, मारपीट, जातिगत प्रताड़ना और जान से मारने की साजिश रचने के आरोप लगाए हैं। मंत्री की शिकायत पर देहरादून के कैंट थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस के अनुसार, मामले में जालसाजी, मारपीट और एससी-एसटी एक्ट समेत संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया गया है।

मंत्री ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका विवाह वर्ष 2004 में बरेली निवासी गिरधारी लाल साहू से हुआ था। आरोप है कि साहू ने अपनी पहली शादी की बात उनसे छिपाई थी। मंत्री के मुताबिक, पहली शादी से उनके पति के बच्चे भी हैं। जब उन्हें इस बारे में जानकारी मिली, तब तक उनके भी बच्चे हो चुके थे। ऐसे में उन्होंने सामाजिक परिस्थितियों के चलते चुप रहना उचित समझा।

रेखा आर्य ने आरोप लगाया कि पिछले कुछ समय से उनके पति का व्यवहार बदलने लगा था। उन्हें जानकारी मिली कि साहू के अन्य महिलाओं से संबंध हैं। इस पर आपत्ति जताने के बाद साहू ने कथित तौर पर मौखिक और लिखित रूप से माफी भी मांगी, लेकिन इसके बावजूद उनके व्यवहार में बदलाव नहीं आया।

मंत्री का आरोप है कि विरोध करने पर उनके साथ मारपीट की गई, गाली-गलौज की गई और जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया गया। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि उनके पति कई बार सरकारी आवास पर पहुंचे और वहां आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग किया।

शिकायत में मंत्री ने जान से मारने की साजिश रचने का आरोप भी लगाया है। उन्होंने पुलिस को बताया कि हाल ही में उन्हें एक ऑडियो मिला, जिसमें कथित तौर पर गिरधारी लाल साहू एक महिला से बातचीत कर रहे हैं। मंत्री का आरोप है कि इस बातचीत में उन्हें जान से मारने की साजिश से जुड़ी बातें हैं।

इसके अलावा, रेखा आर्य ने आरोप लगाया कि उनके पति ने दस्तावेजों पर उनके फर्जी हस्ताक्षर कर उन्हें एक कंपनी के निदेशक पद से हटवा दिया, जबकि उन्होंने न तो कोई त्यागपत्र दिया और न ही इस संबंध में कोई पत्र तैयार किया था।

एसपी सिटी शेखर चंद सुयाल ने बताया कि मंत्री की शिकायत के आधार पर जालसाजी, जातिगत प्रताड़ना, जान से मारने की साजिश, मारपीट और एससी-एसटी एक्ट की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले में लगाए गए आरोपों की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Uttarakhand: सोशल मीडिया पर फूट-फूटकर रोईं मंत्री रेखा आर्य, पति पर लगाए हत्या की साजिश और मारपीट के गंभीर आरोप, जालसाजी और जातिगत प्रताड़ना में एफआईआर दर्ज Uttarakhand: सोशल मीडिया पर फूट-फूटकर रोईं मंत्री रेखा आर्य, पति पर लगाए हत्या की साजिश और मारपीट के गंभीर आरोप, जालसाजी और जातिगत प्रताड़ना में एफआईआर दर्ज Uttarakhand: सोशल मीडिया पर फूट-फूटकर रोईं मंत्री रेखा आर्य, पति पर लगाए हत्या की साजिश और मारपीट के गंभीर आरोप, जालसाजी और जातिगत प्रताड़ना में एफआईआर दर्ज

इसी बीच सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट करने के बाद कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य की तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद उन्हें केएमसी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनका उपचार किया जा रहा है।

Uttarakhand

For latest news updates click here

News Update

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *