Haldwani News: 10वीं की छात्रा से दिल्ली के होटल में दरिंदगी का मामला सामने आया है। पांचों युवकों ने उसके साथ गैंगरेप किया। पीडि़ता के पिता की तहरीर के बाद पुलिस ने पांचों के खिलाफ मुदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मेडिकल रिपोर्ट में किशोरी से दुष्कर्म होने की पुष्टि हुई है। आरोपियों में तीन महाराष्ट्र के और दो दिल्ली के रहने वाले हैं।
मुखानी थाना क्षेत्र में रहने वाली 15 वर्षीय छात्रा हल्द्वानी के एक प्रतिष्ठित स्कूल में कक्षा 10 वीं की छात्रा है। उसके पिता ने मुखानी पुलिस को तहरीर दी थी कि चार अक्तूबर को उनकी बेटी स्कूल के लिए निकली थी लेकिन वह स्कूल नहीं पहुंची। पुलिस ने जब ढूंढ खोज शुरू कि तो पता चला कि वह दिल्ली जाने वाली ट्रेन से चली गई। पुलिस ने पांच दिन पहले उसे दिल्ली से बरामद कर लिया।
पुलिस जांच में पता चला कि पांच लोगों ने उसके साथ दिल्ली के एक होटल में गैंगरेप किया। पुलिस ने दिल्ली के होटल से सीसीटीवी फुटेज और होटल में दी गई। आईडी की मदद से पांचों आरोपियों को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया। सभी आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।
उधर नाबालिग छात्रा के मेडिकल रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। पकड़े गए आरोपियों में संदेश संभाजी चिपलेकर पुत्र संभाजी चिपलेकर निवासी कामोठे नवी मुंबई रायगढ़, रोशन चिन्तामन पाटिल पुत्र चिन्तामन राघुनाथ पाटिल निवासी कामोठे गांव हाउस रायगढ़, योगेश रमेश नाईक पुत्र रमेश नाईक निवासी असूद गांव पोस्ट कलम वोली तहसील पनवेल जिला रायगढ़, आशीष पुत्र रेवा राम अगरकर निवासी हाउस नंबर 49 मोहम्मदपुर विलेज, आरके पुरम सैक्टर 12 नई दिल्ली, साहिल कुमार पुत्र पूरन सिह निवासी बसंत विहार शिवाकैंप हाउस नंबर 544 थाना बसन्त विहार साउथ वेस्ट नई दिल्ली शामिल हैं।
For Latest Haldwani News Click Here

Chief Editor, Aaj Khabar

