Headlines

Nainital: डीएम ललित मोहन रयाल ने डिप्टी कलेक्टर स्तर पर किया बड़ा फेरबदल, प्रमोद कुमार होंगे हल्द्वानी के नए एसडीएम

Nainital: डीएम ललित मोहन रयाल ने डिप्टी कलेक्टर स्तर पर किया बड़ा फेरबदल, प्रमोद कुमार होंगे हल्द्वानी के नए एसडीएम
शेयर करे-

Nainital: जनपद में प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं जवाबदेह बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने डिप्टी कलेक्टर स्तर पर महत्वपूर्ण फेरबदल करते हुए दो अधिकारियों के स्थानांतरण के आदेश जारी कर दिए हैं। जारी आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं।

आदेश के अनुसार हल्द्वानी में नगर मजिस्ट्रेट के पद पर तैनात गोपाल सिंह चौहान को अब रामनगर में उप जिलाधिकारी/मजिस्ट्रेट के पद पर नियुक्त किया गया है। वहीं रामनगर में उप जिलाधिकारी/मजिस्ट्रेट के पद पर कार्यरत प्रमोद कुमार को हल्द्वानी में उप जिलाधिकारी/मजिस्ट्रेट की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

जिलाधिकारी द्वारा किया गया यह फेरबदल प्रशासनिक कार्यों में तेजी लाने और जनहित से जुड़े मामलों के प्रभावी निस्तारण के दृष्टिगत महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Nainital

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *