Headlines

Nainital: रिश्वतखोरी के आरोप में नैनीताल का पटवारी निलंबित, डीएम ने दिए विभागीय जांच के आदेश

Nainital: रिश्वतखोरी के आरोप में नैनीताल का पटवारी निलंबित, डीएम ने दिए विभागीय जांच के आदेश
शेयर करे-

Nainital:  राजस्व उपनिरीक्षक प्रकाश चन्द्र देवतल्ला, क्षेत्र रामगढ़ तहसील नैनीताल को रिश्वत मांगने के आरोप में जिला मजिस्ट्रेट नैनीताल ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। उनके खिलाफ फेसबुक पर वायरल हुए ऑडियो में भूमि संबंधी कार्यों के एवज में 25 से 50 हजार रुपये की मांग करने का आरोप प्रथमदृष्टया सही पाया गया। निलंबन अवधि में उन्हें तहसील खनस्यूं से सम्बद्ध किया गया है।

जिला मजिस्ट्रेट ने भ्रष्टाचार के मामलों में शून्य सहनशीलता की नीति पर कठोर कार्रवाई की चेतावनी दी है। साथ ही विभागीय जांच के आदेश जारी किए गए हैं। प्रशासन ने कर्मचारियों को पारदर्शिता बरतने के निर्देश दिए और जनता से अपील की है कि किसी भी रिश्वत मांगने की घटना की सूचना टोल फ्री नंबर 1064 पर दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *