Headlines

Haldwani: दशहरा पर्व पर हल्द्वानी में विशेष यातायात डायवर्जन और पार्किंग व्यवस्था लागू, 2 अक्टूबर दोपहर 2 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक प्रभावी

Haldwani: दशहरा पर्व पर हल्द्वानी में विशेष यातायात डायवर्जन और पार्किंग व्यवस्था लागू, 2 अक्टूबर दोपहर 2 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक प्रभावी
शेयर करे-

Haldwani: दशहरा पर्व पर शहर में यातायात व्यवस्था बनाए रखने हेतु पुलिस प्रशासन ने विशेष डायवर्जन और पार्किंग प्लान जारी किया है। यह व्यवस्था 2 अक्टूबर दोपहर 2 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक प्रभावी रहेगी।

रोडवेज और सिडकुल बसों के लिए मार्ग परिवर्तित किए गए हैं। रामपुर रोड, बरेली रोड और कालाढूंगी रोड से आने-जाने वाली बसों को बायपास मार्ग से डायवर्ट किया जाएगा। वहीं, छोटे वाहनों को भी उनके आगमन और गंतव्य के आधार पर अलग-अलग मार्गों से भेजा जाएगा।

नैनीताल रोड से आने वाले वाहनों को महारानी होटल तिराहा और नैनीताल बैंक तिराहा से डायवर्ट किया जाएगा। शहर क्षेत्र में दशहरा कार्यक्रम के दौरान भारी और छोटे-बड़े वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। प्रशासन ने आवश्यक सेवा संबंधी वाहनों पर भी यह प्लान लागू करने की घोषणा की है।

पार्किंग व्यवस्था के तहत ओके होटल, सिन्धी स्वीट्स, तहसील परिसर में दुपहिया वाहनों की पार्किंग रहेगी। निजी वाहनों की पार्किंग के लिए कालाढूंगी रोड से आने वाले वाहनों को पर्वतीय उत्थान मंच, रामपुर रोड से आने वालों को एचएन इंटर कॉलेज, नैनीताल रोड से आने वालों को ठंडी सड़क और बरेली रोड से आने वालों को गांधी इंटर कॉलेज के पास पार्किंग की व्यवस्था की गई है।

ऑटो और मैजिक स्टैंड के लिए भी वैकल्पिक स्थान तय किए गए हैं। प्रशासन ने अपील की है कि दर्शनार्थी अधिक से अधिक पैदल अथवा सार्वजनिक वाहनों का प्रयोग करें, जिससे पार्किंग संबंधी असुविधा से बचा जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *