Headlines

Nainital: नैनीताल पुलिस ने 22 तोला सोने के जेवर संग दो शातिर चोर दबोचे, लालकुआं और मुखानी में की थी सेंधमारी

Nainital: नैनीताल पुलिस ने 22 तोला सोने के जेवर संग दो शातिर चोर दबोचे, लालकुआं और मुखानी में की थी सेंधमारी
शेयर करे-

Nainital: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देशन में नैनीताल पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से लालकुआं और मुखानी क्षेत्र में चोरी गए 22 तोला सोने के जेवरात बरामद किए हैं।

मामला 13 मार्च को प्रकाश में आया, जब मुखानी क्षेत्र निवासी मनोज पाठक ने घर का ताला तोड़कर जेवर और नकदी चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी। जांच के दौरान सामने आया कि यही चोर लालकुआं क्षेत्र में भी चोरी की घटना को अंजाम दे चुके हैं। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सूचना के आधार पर अभियुक्त आबिद हुसैन और राजवीर सिंह को काली मंदिर पुल गदरपुर के पास से गिरफ्तार किया।

पूछताछ में दोनों ने स्वीकारा कि वे नशे के आदी हैं और चोरी का माल स्मैक के सौदागरों को बेचते थे। उनकी निशानदेही पर काली मंदिर पुल के नीचे छिपाए गए जेवर भी बरामद किए गए। कुल 22 तोला सोने के जेवरात बरामद किए गए, जिनमें हार, मंगलसूत्र, चेन, झुमके, अंगूठियां और पायल शामिल हैं।

अभियुक्त आबिद हुसैन का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है, जिस पर पहले भी कई मामले दर्ज हैं। पुलिस टीम को इस सराहनीय कार्य के लिए एसएसपी नैनीताल ने 2500 रुपये नगद पुरस्कार देने की घोषणा की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *