New Delhi: नई दिल्ली में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित “डायरेक्ट सेलिंग महिला उद्यमिता शिखर सम्मेलन-2025” में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शिरकत की। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं की उपस्थिति रही, जहां महिला सशक्तिकरण और उद्यमिता को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देशभर में महिलाओं के उत्थान के लिए ऐतिहासिक कार्य किए जा रहे हैं। आज महिलाएं शिक्षा, सरकारी नौकरियों, उद्यमिता, खेल और समाज के अन्य महत्वपूर्ण क्षेत्रों में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज करा रही हैं।
उन्होंने यह भी बताया कि उत्तराखंड सरकार प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए विभिन्न योजनाओं का संचालन कर रही है, ताकि वे अपने सपनों को साकार कर सकें। मुख्यमंत्री ने कहा कि महिला सशक्तिकरण ही समाज और राष्ट्र की प्रगति की कुंजी है।
For latest news updates click here

Chief Editor, Aaj Khabar