New Delhi: पहली बार विधायक बनीं रेखा गुप्ता ने गुरुवार (20 फरवरी, 2025) को दिल्ली की 9वीं मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। उपराज्यपाल ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा, और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) शासित राज्यों के मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्री उपस्थित रहे। रेखा गुप्ता शालीमार बाग विधानसभा सीट से पहली बार विधायक चुनी गई हैं।
For latest news updates click here

Chief Editor, Aaj Khabar
