Headlines

Nainital: कैंची धाम से लौट रहे हरियाणा के पर्यटकों की स्कॉर्पियो खाई में गिरी, एक की मौत तीन घायल, 3 घंटे चला रेस्क्यू अभियान

Nainital: कैंची धाम से लौट रहे हरियाणा के पर्यटकों की स्कॉर्पियो खाई में गिरी, एक की मौत तीन घायल, 3 घंटे चला रेस्क्यू अभियान
शेयर करे-

Nainital: नैनीताल में शनिवार देर शाम बड़ा सड़क हादसा हो गया। भवाली से लौट रहे हरियाणा के पर्यटकों की स्कॉर्पियो भूमियाधार के समीप अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में एक पर्यटक की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, हरियाणा से आए पर्यटक शनिवार को क्षेत्र में घूमने पहुंचे थे। शाम को घूमने के बाद सभी स्कॉर्पियो से लौट रहे थे। भूमियाधार के पास पहुंचते ही वाहन अचानक अनियंत्रित हो गया और सड़क से नीचे गहरी खाई में जा गिरा। वाहन के खाई में गिरने की सूचना स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंचीं। खाई गहरी होने और अंधेरा होने के कारण रेस्क्यू अभियान में टीमों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। करीब दो से तीन घंटे तक चले अभियान के बाद रेस्क्यू टीमों ने सभी घायलों और मृतक को खाई से बाहर निकाला।

घायलों को उपचार के लिए भवाली अस्पताल भेजा गया। हादसे में मृतक और घायल हरियाणा के निवासी बताए जा रहे हैं।

एसपी डॉ. जगदीश चंद्र ने बताया कि भूमियाधार के समीप स्कॉर्पियो के खाई में गिरने की सूचना मिली थी। सूचना के बाद पुलिस, एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमों ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान चलाया। हादसे में हरियाणा निवासी एक व्यक्ति की मौत हुई है, जबकि चार लोग घायल हुए हैं। उन्होंने बताया कि घायलों में एक व्यक्ति बात कर रहा है, लेकिन फिलहाल वह घटना के संबंध में कुछ बताने की स्थिति में नहीं है। पुलिस मृतक के नाम की पुष्टि करने में जुटी हुई है।

For latest news updates click here

News Update
Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *