Headlines

Haridwar: हरिद्वार में गंगा स्नान को आए आर्मी मेजर संदिग्ध परिस्थितियों में लापता, पुलिस कर रही तलाश

Haridwar: हरिद्वार में गंगा स्नान को आए आर्मी मेजर संदिग्ध परिस्थितियों में लापता, पुलिस कर रही तलाश
शेयर करे-

Haridwar: हरियाणा के पलवल से अपने दोस्तों के साथ गंगा स्नान करने हरिद्वार पहुंचे भारतीय सेना के मेजर संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने उनकी तलाश शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं, लेकिन अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है।

पुलिस के अनुसार, लापता मेजर की पहचान रोहताश, निवासी पलवल, हरियाणा के रूप में हुई है। वह अपने दोस्तों के साथ हरिद्वार आए थे और रात के समय अचानक गायब हो गए। जब काफी देर तक उनका कोई पता नहीं चला तो दोस्तों ने पहले खुद उनकी खोजबीन की, लेकिन असफल रहने पर पुलिस को सूचना दी।

पुलिस द्वारा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच में मेजर को अकेले एक कमरे में जाते हुए देखा गया, लेकिन उसके बाद उनकी कोई अगली लोकेशन नहीं मिली। नगरकोटवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि आर्मी मेजर की तलाश जारी है और पुलिस हर संभव प्रयास कर रही है ताकि जल्द से जल्द उनका पता लगाया जा सके।

For latest news updates click here

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *