Headlines

Haridwar: एनयूजे-आई लघु एवं मझोले अखबार मालिकों के समर्थन में, राष्ट्रीय अधिवेशन में पत्रकार सुरक्षा पर चर्चा

Haridwar: एनयूजे-आई लघु एवं मझोले अखबार मालिकों के समर्थन में, राष्ट्रीय अधिवेशन में पत्रकार सुरक्षा पर चर्चा
शेयर करे-

Haridwar: हरिद्वार में नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) [एनयूजे-आई] के राष्ट्रीय अधिवेशन का आयोजन प्रेम नगर आश्रम में किया गया, जिसमें 22 राज्यों से 200 से अधिक प्रतिनिधियों ने भाग लिया। अधिवेशन की अध्यक्षता संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष रास बिहारी ने की, जिन्होंने कहा कि एनयूजे-आई लघु एवं मझोले अखबार मालिकों के समर्थन में खड़ा है और उनकी सुरक्षा तथा अस्तित्व के लिए हर संघर्ष के लिए तैयार है। उन्होंने सरकार की नीतियों की आलोचना करते हुए कहा कि इनकी वजह से कई छोटे और मध्यम समाचार पत्र बंद होने की कगार पर पहुंच गए हैं।

दो दिवसीय अधिवेशन में पत्रकारों की सुरक्षा और अधिकारों को लेकर महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई, जिसमें पत्रकार सुरक्षा कानून, वर्किंग जर्नलिस्ट एक्ट की बहाली, मीडिया काउंसिल और मीडिया कमीशन का गठन, डिजिटल मीडिया के लिए नियमावली, लघु एवं मध्यम समाचार पत्रों को आर्थिक सहायता, उचित वेतन, कार्य समय निर्धारण, स्वास्थ्य बीमा, पेंशन, रेलवे और बस यात्रा में रियायत जैसी मांगों पर विचार-विमर्श किया गया।

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर संगठन से जुड़ी महिला पत्रकारों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर सुलेखा शर्मा, कनुप्रिया, समपा डे, रीना राणा, राखी खसोला, सुषमा सक्सेना, भरणी गोस्वामी, मीनाक्षी वर्मा, इंद्राणी सरकार, बबीता चौहान, दीपशिखा, प्रतिभा वर्मा, कुमकुम शर्मा, नीलम सैनी और मंजू नेगी सहित कई महिला पत्रकारों को शॉल और स्मृति चिन्ह भेंट किए गए।

अधिवेशन की शुरुआत राष्ट्रीय अध्यक्ष रास बिहारी, महासचिव प्रदीप तिवारी, प्रदेश अध्यक्ष सुनील दत्त पांडेय और अन्य वरिष्ठ सदस्यों द्वारा दीप प्रज्वलन से हुई। इस दौरान हरिद्वार के वरिष्ठ पत्रकार प्रो. पी.एस. चौहान, प्रेस क्लब अध्यक्ष अमित शर्मा के पिता नरोत्तम शर्मा और युवा पत्रकार अरुण शर्मा को श्रद्धांजलि देने के लिए दो मिनट का मौन रखा गया।

मुख्य संयोजक एवं हरिद्वार जिलाध्यक्ष आदेश त्यागी ने राष्ट्रीय अधिवेशन के सफल आयोजन पर खुशी जताई और सभी अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन संयोजक धर्मेंद्र चौधरी ने किया। अधिवेशन में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवा, रणेश राणा, विमलेश शर्मा, राष्ट्रीय संगठन मंत्री प्रमोद गोस्वामी, प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया के सदस्य प्रसन्ना मोहंती, जिला महासचिव डॉ. शिवा अग्रवाल सहित कई गणमान्य पत्रकार उपस्थित रहे।

Haridwar

For latest news updates click here

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *