Headlines

Rudrapur: गल्ला मंडी में जमीनी विवाद में पिता-पुत्र की गोली मारकर हत्या, क्षेत्र में दहशत

Rudrapur: गल्ला मंडी में जमीनी विवाद में पिता-पुत्र की गोली मारकर हत्या, क्षेत्र में दहशत
शेयर करे-

Rudrapur: गल्ला मंडी क्षेत्र में बीती रात जमीनी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। देर रात करीब 2 बजे दुकान के कब्जे को लेकर हुए विवाद में गोलीबारी हो गई, जिसमें गुरमीत सिंह और उनके पुत्र मनप्रीत सिंह की मौके पर ही मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, गुरमीत सिंह ने हाल ही में बैंक नीलामी के माध्यम से ‘लुधियाना एग्रो’ नामक एक दुकान खरीदी थी। दुकान के पूर्व मालिक दिनेश और अवधेश सलूजा दुकान खाली करने का दबाव बना रहे थे। बताया जा रहा है कि कब्जा करने के प्रयास के दौरान दोनों पक्षों में विवाद बढ़ गया और गोलीबारी हो गई।

घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए हैं। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है और जल्द घटना का खुलासा करने का दावा किया जा रहा है।

Rudrapur

For latest news updates click here

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *