Headlines

Ramnagar: रामनगर में हाईटेंशन लाइन का तार टूटने से बड़ा हादसा, करंट से मां-बेटा 70 फीसदी तक झुलसे, हायर सेंटर रेफर

Ramnagar: रामनगर में हाईटेंशन लाइन का तार टूटने से बड़ा हादसा, करंट से मां-बेटा 70 फीसदी तक झुलसे, हायर सेंटर रेफर
शेयर करे-

Ramnagar: नैनीताल जिले के रामनगर के छोई क्षेत्र में देर रात हाईटेंशन बिजली का तार टूटकर गिरने से बड़ा हादसा हो गया। करंट की चपेट में आने से एक महिला और उसका 18 वर्षीय बेटा गंभीर रूप से झुलस गए। दोनों को पहले रामदत्त संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए हल्द्वानी स्थित सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार, घटना मोतीपुर छोई क्षेत्र की है। देर रात अचानक हाईटेंशन बिजली का तार टूटकर नीचे गिर गया, जिसकी चपेट में 40 वर्षीय महिला और उसका 18 वर्षीय बेटा आ गए। हादसे के बाद परिजन और स्थानीय लोगों ने दोनों को तत्काल रामदत्त संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया।

अस्पताल के चिकित्सक डॉ. तौहीद ने बताया कि दोनों मरीज बिजली का करंट लगने से गंभीर रूप से झुलस गए थे। जांच में दोनों के शरीर पर लगभग 60 से 70 प्रतिशत तक बर्न इंजरी पाई गई। बेटे की हालत अधिक गंभीर है, जबकि महिला की स्थिति भी चिंताजनक बनी हुई है।

चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार और ड्रेसिंग के बाद बेहतर इलाज के लिए दोनों को हायर सेंटर रेफर कर दिया। फिलहाल दोनों का उपचार हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल में जारी है।

घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग से क्षेत्र की हाईटेंशन लाइनों और पुराने तारों की तत्काल जांच कराने तथा आवश्यक मरम्मत करने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह के हादसों से बचा जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *