॰ सात लाख रुपये कीमत का गांजा बरामद
॰ i20 कार से तस्करी करते आरोपी को पुलिस ने तस्कर दबोचा
Ramnagar: नैनीताल पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 27.12 किलोग्राम अवैध गांजे के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत करीब सात लाख रुपये बताई गई है।
SSP नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रामनगर पुलिस ने ढिकुली क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस टीम ने i20 कार संख्या DL10CS7869 को रोककर तलाशी ली, जिसमें 27.12 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ।
पुलिस ने मौके से सागर सिंह रावत पुत्र बलवन्त सिंह रावत, निवासी नई बस्ती पूछड़ी, रामनगर को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि गांजा सराईखेत से लाया गया था और इसे गुलरघट में किसी व्यक्ति को सप्लाई किया जाना था।
पुलिस के मुताबिक आरोपी के साथ गांजे की रैकी और स्कॉर्ट कर रहा मोटरसाइकिल चालक हर्षित कुमार मौके से फरार हो गया। पुलिस ने उसकी मोटरसाइकिल संख्या UK19B-4781 को कब्जे में ले लिया है। फरार आरोपी की तलाश की जा रही है।
मामले में कोतवाली रामनगर में FIR संख्या 256/2026 के तहत धारा 8/20/29/60 NDPS Act में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने गांजे के साथ i20 कार और मोटरसाइकिल भी बरामद की है।
कार्रवाई पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल के निर्देश, क्षेत्राधिकारी रामनगर अमित कुमार सैनी के पर्यवेक्षण और प्रभारी निरीक्षक रामनगर सुशील कुमार के नेतृत्व में की गई।

Chief Editor, Aaj Khabar
