Headlines

Nainital: डीएम रायाल ने नैनीताल की माल रोड का पुनर्निर्माण गुणवत्ता और निर्धारित समय में पूरा करने का दिया आश्वासन, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

Nainital: डीएम रायाल ने नैनीताल की माल रोड का पुनर्निर्माण गुणवत्ता और निर्धारित समय में पूरा करने का दिया आश्वासन, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश
शेयर करे-

Nainital: नैनीताल की लाइफ लाइन मॉल रोड के पुनर्निर्माण कार्य को प्रशासन ने गति दे दी है। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता और मजबूती से किसी भी तरह का समझौता न हो और इसे निर्धारित समय सीमा में पूरा किया जाए।

विगत वर्ष क्षतिग्रस्त हुई मॉल रोड के पुनर्निर्माण के लिए टीएचडीसी द्वारा तकनीकी सर्वेक्षण कराया गया है। विशेषज्ञों की तकनीकी राय के आधार पर सड़क के लिए नया डिजाइन तैयार किया गया है, ताकि निर्माण कार्य मजबूत और लंबे समय तक टिकाऊ रहे।

वर्तमान में लोक निर्माण विभाग द्वारा निर्माण कार्य कराया जा रहा है। जिलाधिकारी के अनुसार मॉल रोड पर लगाए जाने वाले सभी 122 एंकर का कार्य पूरा कर लिया गया है। इसके साथ ही ग्राउंडिंग का काम भी पूरा हो चुका है।

पाइलिंग का कार्य तेजी से जारी है। कुल 51 पाइलिंग में से 36 का कार्य पूरा किया जा चुका है। पाइलिंग पूरी होने के बाद स्लैब निर्माण का कार्य शुरू किया जाएगा।

जिलाधिकारी ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि निर्माण कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण और टिकाऊ होना चाहिए। प्रशासन का उद्देश्य मॉल रोड का पुनर्निर्माण जल्द पूरा कर नैनीताल की जनता और पर्यटकों को सुगम आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *