Headlines

Nainital: रामनगर में आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन, 15 हजार किलो लहन नष्ट और 45 लीटर कच्ची शराब बरामद; 4 अवैध भट्ठियां ध्वस्त

Nainital: रामनगर में आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन, 15 हजार किलो लहन नष्ट और 45 लीटर कच्ची शराब बरामद; 4 अवैध भट्ठियां ध्वस्त
शेयर करे-

Nainital: अवैध मदिरा के निर्माण, परिवहन और बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए आबकारी विभाग का विशेष प्रवर्तन अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में मंगलवार को जनपदीय प्रवर्तन दल नैनीताल, क्षेत्र-03 रामनगर एवं कुमाऊं मंडल की टीमों ने सघन चेकिंग और छापेमारी अभियान चलाकर अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की।

आबकारी आयुक्त श्रीमती अनुराधा पाल एवं संयुक्त आबकारी आयुक्त, कुमाऊं मंडल श्री के.के. कांडपाल के निर्देशों तथा सहायक आबकारी आयुक्त श्री हरीश जोशी के नेतृत्व में अभियान चलाया गया। आबकारी निरीक्षक श्री मनोहर पतियाल, श्री धीरेंद्र सिंह बिष्ट एवं श्रीमती रुचिका कांडपाल की टीम ने विभिन्न क्षेत्रों में दबिश देने के साथ हल्दुआ बैरियर पर वाहनों की सघन चेकिंग की।

अभियान के दौरान हल्दुआ बैरियर एवं अन्य मार्गों पर कुल 89 वाहनों की जांच की गई। वहीं अवैध शराब निर्माण की आशंका वाले थारी कांडला समेत विभिन्न क्षेत्रों में 11 स्थानों पर दबिश दी गई।

कार्रवाई के दौरान आबकारी विभाग की टीम ने लगभग 45 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की। इसके साथ ही अवैध शराब तैयार करने के लिए रखे गए करीब 15,000 किलोग्राम लहन को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। छापेमारी के दौरान शराब निर्माण में इस्तेमाल हो रही चार जलती हुई भट्ठियों को भी मौके पर ध्वस्त किया गया।

प्रवर्तन टीम ने कार्रवाई के दौरान दो अभियोग दर्ज किए हैं। विभाग ने स्पष्ट किया कि अवैध शराब के निर्माण, भंडारण, परिवहन और बिक्री के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा तथा शराब माफिया और अवैध गतिविधियों में संलिप्त तत्वों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

आबकारी विभाग ने कहा कि अवैध मदिरा के काले कारोबार को जड़ से समाप्त करने के लिए प्रवर्तन कार्रवाई को और प्रभावी बनाया जाएगा।

For latest news updates click here

News Update
Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *