Headlines

Bhimtal: कैबिनेट मंत्री कैड़ा ने भीमताल के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए राहत कार्य तेज करने के निर्देश

Bhimtal: कैबिनेट मंत्री कैड़ा ने भीमताल के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए राहत कार्य तेज करने के निर्देश
शेयर करे-

Bhimtal: कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने भीमताल विधानसभा क्षेत्र के नौकूचियाताल, नौल, विजरौली समेत विभिन्न आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर नुकसान का जायजा लिया। उन्होंने क्षतिग्रस्त सड़क मार्गों, पेयजल लाइनों और विद्युत व्यवस्था का निरीक्षण किया तथा स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनीं।

मंत्री कैड़ा ने प्रभावित लोगों को आश्वासन दिया कि आपदा से हुए नुकसान की भरपाई और समस्याओं के समाधान के लिए सरकार हर संभव प्रयास कर रही है। उन्होंने मौके पर अधिकारियों से राहत एवं पुनर्स्थापना कार्यों की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

मंत्री ने कहा कि आपदा के कारण कई मोटर मार्ग, पेयजल लाइन और विद्युत लाइन क्षतिग्रस्त हुई हैं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को क्षतिग्रस्त व्यवस्थाओं को जल्द दुरुस्त करने और आपदा मद से आवश्यक सुरक्षात्मक कार्य प्राथमिकता के आधार पर कराने के निर्देश दिए।

For latest news updates click here

News Update
Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *