Headlines

Haldwani: आयुक्त दीपक रावत की जनसुनवाई में त्वरित समाधान, भूमि विवाद से स्कूल दाखिले तक कई मामलों का मौके पर समाधान

Haldwani: आयुक्त दीपक रावत की जनसुनवाई में त्वरित समाधान, भूमि विवाद से स्कूल दाखिले तक कई मामलों का मौके पर समाधान
शेयर करे-

Haldwani: हल्द्वानी में शुक्रवार को आयुक्त एवं सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत ने कैम्प कार्यालय में जनसुनवाई कर भूमि विवाद, कब्जे, स्कूल फीस, भरण पोषण और आर्थिक सहायता समेत विभिन्न शिकायतों का मौके पर समाधान किया। प्लॉट के दाखिल खारिज में आ रही आपत्ति के मामले में समझौता कर क्रेता को 5 लाख रुपये वापस दिलाए गए।

लिव-इन पार्टनर से जुड़े मामले में युवती ने युवक पर करीब 7 लाख रुपये का सोना और नकदी वापस नहीं करने का आरोप लगाया। दोनों पक्षों को सुनने के बाद आयुक्त ने युवक को तीन माह के भीतर पूरी धनराशि लौटाने के निर्देश दिए। समय पर भुगतान नहीं करने पर नियमानुसार कार्रवाई की चेतावनी दी गई।

सफाई कर्मचारियों की अनुपस्थिति की शिकायत पर आयुक्त ने नगर आयुक्त को सभी वार्डों में बायोमेट्रिक मशीन लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने सुपरवाइजरों को नियमित निरीक्षण करने और अनुपस्थित कर्मचारियों व लापरवाह सुपरवाइजरों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए।

तुमड़िया डैम क्षेत्र में ग्राम समाज, बंजर और सिंचाई विभाग की भूमि पर अवैध कब्जे और खरीद फरोख्त की शिकायत पर आयुक्त ने तहसीलदार व संबंधित अधिकारियों को पांच दिन के भीतर कार्रवाई कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए। दस्तावेजों में छेड़छाड़ पाए जाने पर संबंधितों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश भी दिए गए।

गुरु तेग बहादुर खालसा स्कूल में कक्षा 9 में दाखिले से जुड़े मामले में आयुक्त ने प्रक्रिया की पारदर्शिता और कथित अनियमितताओं की जांच सीडीओ नैनीताल से कराने के निर्देश दिए। जांच 15 दिन में पूरी कर दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा गया।

जनसुनवाई में स्कूल फीस माफी, भरण पोषण, आर्थिक सहायता, अतिक्रमण हटाने, पारिवारिक खर्च और भूमि से कब्जा हटाने समेत कई अन्य शिकायतें भी सामने आईं। आयुक्त ने अधिकांश मामलों का मौके पर ही समाधान किया।

For latest news updates click here

News Update
Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *