Haldwani: नशे के खिलाफ चलाए जा रहे “ड्रग फ्री देवभूमि” अभियान और “ऑपरेशन प्रहार” के तहत नैनीताल पुलिस ने बनभूलपुरा क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए एक युवक को 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टीसी के आदेश पर पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल के निर्देश और क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली बनभूलपुरा दिनेश सिंह फर्त्याल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की।
18 सितंबर 2026 को बनभूलपुरा पुलिस टीम गौला पार्किंग क्षेत्र में चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान एक युवक के कब्जे से 3.39 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई। पुलिस ने मौके से युवक को गिरफ्तार कर लिया। मामले में कोतवाली बनभूलपुरा में एफआईआर संख्या 154/2026 दर्ज करते हुए आरोपी के खिलाफ धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान मौ. फूलबाबू पुत्र मौ. सलीम, उम्र 21 वर्ष, निवासी चिराग अली मजार के पास झोपड़ी, कोतवाली बनभूलपुरा, नैनीताल के रूप में हुई है।
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक जगवीर सिंह, हेड कांस्टेबल गुरमेज सिंह और कांस्टेबल दिलशाद अहमद शामिल रहे।
नशे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है और अभियान के तहत तस्करी में संलिप्त लोगों पर शिकंजा कसने का प्रयास किया जा रहा है।

Chief Editor, Aaj Khabar
