Haldwani News: नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने शनिवार को हल्द्वानी में एक प्रेस वार्ता के दौरान राज्य सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की नीतियां भ्रष्टाचार को बढ़ावा दे रही हैं और गरीबों के खिलाफ साजिश कर रही हैं।
यशपाल आर्य ने आरोप लगाया कि सरकार अतिक्रमण के नाम पर गरीबों को उजाड़ रही है और स्मार्ट मीटर परियोजना की आड़ में अडानी समूह की उत्तराखंड में एंट्री करवा रही है। उन्होंने बताया कि कांग्रेस पार्टी इन मुद्दों के खिलाफ 21 अक्टूबर को नैनीताल कमिश्नरी का घेराव करेगी।
उन्होंने यह भी कहा कि राज्य में भ्रष्टाचार चरम पर है, विशेषकर खनन क्षेत्र में, जहां हैदराबाद की कंपनियों के जरिए अवैध वसूली की जा रही है। आर्य ने स्पष्ट किया कि स्मार्ट मीटर प्रोजेक्ट को अडानी ग्रुप को सौंपकर राज्य सरकार प्रदेश को निजी हाथों में बेचने की साजिश कर रही है।
कांग्रेस विधायक सुमित हृदयेश ने भी सरकार की नीतियों पर तीखा हमला किया, यह कहते हुए कि आम जनता इस सरकार से पूरी तरह परेशान हो चुकी है। उन्होंने बताया कि रुद्रपुर और हल्द्वानी के बाद अब नैनीताल में कांग्रेस का प्रदर्शन होगा।
For Latest Haldwani News Click Here

Chief Editor, Aaj Khabar

