Headlines

Haldwani News: दुखदः अज्ञात वाहन की टक्कर से सर्राफा कारोबारी की मौत

Bageshwar News
शेयर करे-

For Latest Haldwani News Click Here

Haldwani News: हादसे में सर्राफा कारोबारी की जान चली गई। घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

जानकारी के अनुसार, मंडी पुलिस चौकी क्षेत्र के गोरापड़ाव के पास एक बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। मृतक की पहचान 35 वर्षीय सर्राफा कारोबारी कमलेश सोनी के रूप में हुई। हादसे के बाद पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। पुलिस के अनुसार, कमलेश सोनी, जो हल्द्वानी से गोरापड़ाव जा रहे थे, को अज्ञात वाहन ने टक्कर मारने के बाद कुचल दिया, जिसके चलते उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई।
मंडी चौकी प्रभारी भुवन सिंह राणा ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि कमलेश ने हाल ही में गोरापड़ाव में सर्राफा की दुकान खोली थी। घटना के बाद पुलिस ने मृतक के परिजनों से संपर्क किया और शव को मोर्चरी भेज दिया।

पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुट गई है और आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। परिजनों की तहरीर पर अज्ञात वाहन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

Haldwani News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *