Kotdwar: कोटद्वार में विजिलेंस का शिकंजा, फायर एनओसी के नाम पर रिश्वत लेते लीडिंग फायरमैन रंगे हाथ गिरफ्तार
Kotdwar: कोटद्वार में भ्रष्टाचार के खिलाफ विजिलेंस ने एक और बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। विजिलेंस टीम ने फायर स्टेशन कोटद्वार में तैनात लीडिंग फायरमैन रणधीर सिंह को ₹20,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई फायर स्टेशन के पास की गई, जहां आरोपी शिकायतकर्ता से रकम ले रहा था।…
